Search KhabarFast

Press ESC to close

2000 KM दूर कोलकाता पर हमले की धमकी, पाकिस्तान के नए हथियार से मचा हड़कंप

2000 KM दूर कोलकाता पर हमले की धमकी, पाकिस्तान के नए हथियार से मचा हड़कंप

Pakistan New Weapon: पाकिस्तान ने अपनी मिसाइल क्षमता को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अमेरिका के लिए संभावित खतरा बताया गया है, जिसके बाद पाकिस्तानी पक्ष से भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। 

कुछ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों में दावा किया जा रहा है कि उनके पास 2000 KM से ज्यादा रेंज वाली मिसाइलें हैं, जो कोलकाता समेत भारत के पूर्वी हिस्सों को निशाना बना सकती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान का सबसे लंबी दूरी वाला परिचालन योग्य मिसाइल शाहीन-III है, जिसकी रेंज लगभग 2750 KM बताई जाती है। 

शाहीन-III की विशेषता 

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, शाहीन-III एक सॉलिड फ्यूल रोड-मोबाइल मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जो न्यूक्लियर और कन्वेंशनल दोनों वारहेड ले जाने में सक्षम है। इसकी रेंज पूरे भारत को कवर करने के लिए पर्याप्त मानी जाती है, जिसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी शामिल हैं। इसके अलावा अबाबील मिसाइल (रेंज लगभग 2200 KM) MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल) तकनीक से लैस है, जो एक साथ कई लक्ष्यों पर हमला कर सकती है। 

भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की मिसाइल क्षमता मुख्य रूप से भारत को निशाना बनाने के लिए विकसित की गई है, लेकिन उसकी विश्वसनीयता, सटीकता और MIRV तकनीक अभी भी सीमित है। भारत के पास अग्नि-V जैसी मिसाइलें हैं, जिनकी रेंज ५००० किलोमीटर से ज्यादा है और जो पूरे पाकिस्तान सहित बड़े क्षेत्र को कवर करती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'शायद मैं जिंदा न लौटूं...', जेल में बिगड़ी इमरान खान की तबीयत, पाकिस्तानी जजों को चिट्ठी लिख मांगी मेडिकल मदद

Pakistan Former PM Writes Letter: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान ने जेल में अपनी बिगड़ती सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने देश के शीर्ष न्यायाधीशों को खुला पत्र लिखकर तत्काल मेडिकल मदद और अस्पताल में इलाज कराने की मांग की है।

PM Modi in ASEAN Summit: 'डिजिटल से डिफेंस तक बढ़ी ताकत...', ASEAN के साथ भारत की साझेदारी पर PM मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

PM Modi in ASEAN Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत का विकास और ASEAN की खुशहाली 'एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं', और कहा कि इस इलाके के ग्रुप की एकता और अहमियत के लिए नई दिल्ली का कमिटमेंट "अटूट" है, क्योंकि दोनों पक्ष एक सुरक्षित और खुशहाल इंडो-पैसिफिक की दिशा में काम कर रहे हैं। दरअसल, मनीला में 23वें ASEAN-भारत समिट को संबोधित करते हुए, PM मोदी ने बताया कि कैसे भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने पिछले एक दशक में आपसी रिश्तों में नई रफ़्तार लाई है, और मॉडर्न स्ट्रेटेजिक डोमेन में सहयोग बढ़ाया है।

Quad Summit 2026: 'वह बहुत सख्त आदमी...' मनीला में Quad Summit से पहले ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को लेकर कही बड़ी बात

Donald Trump Praises PM Modi: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को मनीला में होने वाली अपनी लीडर्स की समिट से पहले अपने साथी क्वाड लीडर्स की तारीफ़ करते हुए उन्हें 'बहुत बढ़िया लोग' और करीबी दोस्त बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची की सख्ती की तारीफ़ की। क्वाड लीडर्स के साथ एक छोटी बातचीत के दौरान रिपोर्टर्स से बात करते हुए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ भी शामिल थे, ट्रंप ने मीटिंग के अपने प्लान के बारे में पूछे जाने पर ग्रुप के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे पर्सनल तालमेल पर ज़ोर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast