Search KhabarFast

Press ESC to close

' मंदिर पर कब्जा करने वाले काशी-मथुरा के...' सीएम योगी ने विपक्ष पर किया तीखा हमला

' मंदिर पर कब्जा करने वाले काशी-मथुरा के...' सीएम योगी ने विपक्ष पर किया तीखा हमला

CM Yogi Lashesh Out On Opposition:सीएम योगी ने विपक्ष को एक बार फिर निशाने पर लिया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विपक्ष रवैये पर सीएम योगी ने तीखा प्रहार किया है। सीएम योगी ने कहा कि मंदिरों के नाम पर आने वाले पैसों से हजम कर लिए जाते थे। ऐसे में कभी मथुरा, काशी और अयोध्या के बारे में सोच नहीं सकते।

सीएम योगी ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए आए धन से कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनावाई जाती थी। उन्होंने कहा कि मंदिरों के नाम पर पैसा हजम कर लिए जाते थे। सीएम योगी ने कहा कि धर्म आस्था पर आज हमें आइना दिखाने वाले पहले अपना देखें।

सपा पर तीखा प्रहार

सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 से न नीति थी, न नीयत थी। विकास कार्य नहीं हो रहा था। निवेश नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडे आमजन के हितों पर डाका डालते थे। पहले दंगे होते थे, अब नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा है। उन्होंने कुशीनगर में मासूमों की होने वाली मौत की बात करते हुए सपा को घेरा। सीएम योगी ने कहा कि अब आवास, बिजली, गैस कनेक्शन, उपचार व रोजगार और विकास की बात होती है।

कुशीनगर पहुंचे थे सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी 525 करोड़ की 464 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के लिए कुशीनगर पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डीपीआर बन रहा है। शीघ्र ही नारायणी नदी पर 800 करोड़ का पुल बनेगा। दियारा के सभी गांव विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। सीएम योगी के अलावा  कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह, सांसद विजय दुबे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Uttarakhand News: हल्द्वानी कार्यकारिणी बैठक से लेकर रुद्रपुर सम्मेलन तक, CM धामी ने नितिन नवीन के दौरे पर जानें क्या कहा

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि नितिन नवीन एक सुलझे हुए नेता हैं और बाल्यकाल से ही संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की विदेश नीति के कारण वैश्विक मंच पर देश का सम्मान, विश्वास और भूमिका काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विश्व मंचों पर भारत की पहचान एक दब्बू और पिछलग्गू देश के रूप में थी, जो अपने हितों की बात भी सही से नहीं रख पाता था, लेकिन आज भारत एक प्रमुख और निर्णायक भूमिका में खड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast