DMK Lashesh Out On Rahul Gandhi: परिसीमन बिल को लेकर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर डीएमके को मनाने के लिए राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता चेन्नई रवाना हो गए हैं।
दूसरी तरफ डीएमके राहुल गांधी पर हमलावर है। चेन्नई रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए स्टालिन और डीएमके परिसीमन विधेयक का विरोध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चेन्नई एमके स्टालिन से बात करने जा रहे हैं, ताकी उन्हें परिसीमन विधेयक का विरोध करने की अपील कर सकें।
राहुल गांधी की स्टालिन से अपील
उन्होंने दावा किया कि लोकसभा सीटों की संख्या 850 करने से भारत का लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। राहुल गांधी के अनुसार, इससे भाजपा-RSS को अपने फायदे के लिए भारत के पूरे चुनावी नक्शे को फिर से तैयार करने की असीमित छूट मिल जाएगी। राहुल ने स्टालिन को भाई कहकर संबोधित करते हुए कहा कि स्टालिन हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश, तमिलनाडु और संविधान की रक्षा के लिए इस बिल को मिलकर हराना होगा।
स्टालिन का छलका दर्द
राहुल गांधी की इस अपील पर एमके स्टालिन ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने अपने फैसले पर किसी भी तरह के समझौते से इनकार कर दिया। स्टालिन ने भी राहुल गांधी को भाई कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में DMK की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए भाई राहुल गांधी का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा तमिलनाडु और हमारे तमिल लोगों के हितों को ऊपर रखते हुए फैसला लिया है। स्टालिन के अलावा डीएमके आईटी सेल के प्रवक्ता ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। डीएमके ने लिखा कि यही वो भाई है जिनकी पीठ में आपने इतनी बेशर्मी से छुरा घोंपा है मिस्टर राहुल।
Also read: Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर DMK ने बदला रुख, MK स्टालिन ने किया समर्थन का ऐलान; दयानिधि मारन ने कांग्रेस को घेरा