Search KhabarFast

Press ESC to close

Gunmaaster G9 के गाने पर अवनीत कौर का डांस देख भड़के लोग, बोले - ये स्टेप तो हद पार कर गया!

Gunmaaster G9 के गाने पर अवनीत कौर का डांस देख भड़के लोग, बोले - ये स्टेप तो हद पार कर गया!

Gunmaaster G9 Avneet Kaur Dance: इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी रफ्तार कुछ खास नहीं है। कमाई के मामले में फिल्म अभी धीमी चल रही है, लेकिन इसी बीच अवनीत कौर के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।दरअसल, फिल्म में अवनीत कौर का एक स्पेशल डांस नंबर है। यही गाना अब विवादों में घिर गया है।

लोग इसके बोल और डांस मूव्स को लेकर सवाल उठा रहे

लोग इसके बोल और डांस मूव्स को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई दर्शकों का कहना है कि गाने की कोरियोग्राफी जरूरत से ज्यादा बोल्ड है और इसे देखकर अच्छा नहीं लग रहा।सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, अवनीत कौर हॉट दिखने के लिए कुछ ज्यादा ही मेहनत कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम वीडियो से लेकर 'गनमास्टर G9' के इस स्पेशल सॉन्ग तक सब कुछ नेचुरल कम और दिखावटी ज्यादा लगता है। गाने में उनके एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से भी यही फील आ रहा है।

एडल्ट हैं और अपने फैसले खुद ले सकती हैं

एक दूसरे यूजर ने लिखा, अवनीत पहले से ही एक टैलेंटेड डांसर और एक्ट्रेस हैं, उनके लाखों फैंस हैं। उन्हें इतनी मेहनत करने की जरूरत ही नहीं है। नेचुरली खूबसूरत लगने में अलग ही बात होती है। लेकिन जब आप बार-बार ये साबित करने की कोशिश करते हैं कि आप कितने अट्रैक्टिव हैं, तो कई बार इसका उल्टा असर हो जाता है।वहीं एक यूजर ने अवनीत का सपोर्ट करते हुए सवाल उठाया कि लोग उन्हें क्रिटिसाइज क्यों कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि वो एक एडल्ट हैं और अपने फैसले खुद ले सकती हैं।

Also read: सचिव जी और रिंकी की होली वाली लव स्टोरी ने मचाया धमाल, उदित नारायण की आवाज सुन फैंस हुए दीवाने

अवनीत कौर अभी सिर्फ 25 साल की हैं और ये कैसे स्टेप्स हैं?

लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि उन्हें गाने में एक ऑब्जेक्ट की तरह दिखाया गया है। इसकी तुलना जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' से भी की जा रही है। एक एक्स यूजर ने लिखा, अवनीत कौर अभी सिर्फ 25 साल की हैं और ये कैसे स्टेप्स हैं? बेहद भद्दे। उन्हें आइटम नंबर करने के लिए क्यों पुश किया जा रहा है। एक्ट्रेसेस को इस तरह सेक्शुअलाइज करना कब बंद होगा।अवनीत की एक फैन ने भी उनके सपोर्ट में लिखा, बिल्कुल सच है। इंडस्ट्री का हाल देखकर दुख होता है कि उसकी जैसी टैलेंटेड लड़की को इस तरह दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बॉलीवुड कभी प्रोग्रेसिव हुआ करता था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Film Ramayana: 'रामायण' ने दुनियाभर में गाड़े सफलता के झंडे, 27 देशों में नंबर-1 भारतीय फिल्म बनने का बनाया रिकॉर्ड

Ramayana 27 Countries Record: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म मजबूती से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। ताजा अपडेट के अनुसार, फिल्म ने 22 दिनों में दुनियाभर में ₹1,777 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब ₹992.10 करोड़ पहुंच गया है। इसी बीच, फिल्म ‘रामायण’ ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो आज से पहले किसी भारतीय फिल्म ने नहीं किया।

सचिव जी और रिंकी की होली वाली लव स्टोरी ने मचाया धमाल, उदित नारायण की आवाज सुन फैंस हुए दीवाने

Panchayat 5 Holi Song: पंचायत का सीजन 5 बहुत जल्द ही अमेजॉन प्राइम पर दर्शकों के बीच आने वाला हैं। पंचायत के हर एक-एक एपिसोड को दर्शकों ने भर-भर के प्यार दिया हैं। इस बार सीजन-5 के ट्रेलर में सचिव जी और रिंकी की बेहद रोमैंटिक केमेस्ट्री दिख रही हैं। जिसको लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। अभी लोग ट्रेलर से हैंगओवर से उबरे भी नहीं थे की मेकर्स ने सचिव जी और रिंकी के साथ-साथ सभी के साथ वाला होली का एक मजेदार गाना रिलीज कर दिया हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast