Haryana News: हरियाणा के रोहतक से ऐसी घटना आई है, जिसे आप सुनने के बाद भावुक हो जाएंगे। शादी समारोहत में शामिल होने के लिए घर से निकला जतिन फिर कभी अपने घर वापस नहीं लौटा।
दिल दहला देने वाली यह घटना हरियाणा के रोहतक की है। गांव सिसरौली के पास 26 नवंबर की रात यह हादसा हुआ था। मृतक की पहचान झज्जर जिले के बादली निवासी 20 वर्षीय जतिन के रूप में हुई है।
रोहतक में कैसे हुआ हादसा
दरअसल, जतिन शादी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। उसे मौसी के घर जाना था। इस दौरान रास्ते में उसकी कार अनियंत्रित होकर सीधे पानी से लबालब भरी ड्रेन नंबर-8 में गिर गई। कार के साथ जतिन भी पानी में गिर गया और किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी। ये हादसा 26 नवंबर की रात हुआ। हादसा रात के अंधेरे में हुआ। कार पानी में पूरी तरह समा गई और किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। दो दिन तक जिंदगी और मौत के बीच का यह दर्दनाक मंजर पानी के नीचे छिपा रहा।
राहगीरों की सूचना ने खोला मौत का राज
घटना के दो दिन बाद कल शाम राहगिरों की नजर में ड्रेन में डूबी कार पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकलवाया लेकिन, कार बाहर आते ही जो दृश्य सामने आया, उसने सबको झकझोर दिया। कार के अंदर 20 वर्षीय जतिन का शव पड़ा था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। जिस युवक के घर लौटने का इंतजार परिवार वाले कर रहे थे। वह अब कभी वापस नहीं आने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Also read: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 लाख रुपये का अवार्ड जीतने का मौका, ऐसे करें आवेदन