Search KhabarFast

Press ESC to close

IND VS NZ : 38 गेंदों में शतक के बाद अब नया धमाका करेंगे अभिषेक शर्मा टूट सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड

IND VS NZ : 38 गेंदों में शतक के बाद अब नया धमाका करेंगे अभिषेक शर्मा टूट सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। शुक्रवार को ऑकलैंड में होने वाले मुकाबले में अभिषेक अगर 49 रन बना लेते हैं, तो वह हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा, 26 रन बनाते ही वह केएल राहुल को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे।

अभिषेक इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने महज 38 गेंदों पर 113 रन की तूफानी पारी खेली थी। भारत ने इस मुकाबले में 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। अपनी इस पारी के साथ अभिषेक ने भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 11 टी20 शतक हैं, जबकि उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

49 रन बनाते ही हार्दिक को छोड़ेंगे पीछे

अभिषेक शर्मा ने अब तक 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 69 पारियों में 33.43 के औसत और 196.83 के स्ट्राइक रेट से 2,240 रन बनाए हैं। उनके नाम चार शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन है। टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक फिलहाल छठे स्थान पर हैं। उनके सामने अब केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ने का मौका है।

केएल राहुल ने 72 मैचों में 2,265 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 22 अर्धशतक हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 138 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2,288 रन बनाए हैं, जिसमें नौ अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में अभिषेक को राहुल से आगे निकलने के लिए 26 रन और हार्दिक को पीछे छोड़ने के लिए 49 रन की जरूरत है।

रोहित-विराट के बाद सूर्यकुमार का नंबर

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं। उन्होंने 159 मैचों में 4,231 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और 32 अर्धशतक निकले। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 125 मैचों में 4,188 रन दर्ज हैं। उन्होंने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव 3,272 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 113 मैचों में चार शतक और 25 अर्धशतक बनाए हैं।

अभिषेक का इन दिग्गजों की सूची में तेजी से आगे बढ़ना भारतीय टी20 क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है। उनका स्ट्राइक रेट 200 के करीब है और वह अब तक टी20 इंटरनेशनल में 158 छक्के लगा चुके हैं।

एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी निशाने पर

अभिषेक शर्मा के पास सिर्फ करियर के कुल रनों में आगे बढ़ने का ही नहीं, बल्कि एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है। इस साल 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभिषेक ने 31.25 के औसत और 206.42 के स्ट्राइक रेट से 1,125 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रन रहा है।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड फिलहाल सूर्यकुमार यादव के नाम है। उन्होंने 2022 में 1,164 रन बनाए थे। अभिषेक इस रिकॉर्ड से 40 रन दूर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अभिषेक के पास एक साथ कई उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा। अब देखना होगा कि वह अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

केपटाउन में आई स्टार्क नाम की आंधी, पिच पर पैर जमाए खड़े अफ्रीकी बल्लेबाजों को एक-एक कर भेजा पवेलियन

AUSvsSATest:ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उधर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजों ने पिच पर पैर जमा दिए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कोशिशों के बाद भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज आउट नहीं हो रहे थे।

ICC Ranking:टेस्ट में जडेजा की बादशाहत खत्म, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाने वाला आलराउंडर का जलवा

ICC Test Ranking: आईसीसी ने टेस्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। नई रैकिंग के तहत रवींद्र जडेजा की बादशाहत खत्म हो गई है। इसके अला्वा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाने वाले ऑलराउंडर ने अपनी धाक जमा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast