New Maruti Fronx Feature:आधुनिक युग में लोगों को सिर्फ कार नहीं उनके फीचर भी अच्छे चाहिए। यही वजह है कि कार निर्माता कंपनी आए दिन अपनी कार में नए-नए फीचर्स को जोड़ती है। यहां तक लॉन्च हो चुकी कार को भी अपडेट करके मार्केट में उतारा जाता है।
खासकर भारत में कार के प्रति लोगों की दिवानगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में देशी या विदेशी कंपनियां लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मजबूत इंजन के साथ नए-नए फीचर भी जोड़ रही है। अब मारुती सुजुकी ने अपनी कार Maruti Fronx को अपडेट करने की तैयारी कर रही है।
Maruti Fromx में क्या होगा खास
Maruti Fronx में डुअल एलईडी डीआरएल्स, ब्लैक्ड आउट इंटरनल एलिमेंट्स वाले स्प्लिट हेडलैम्प्स और एक बड़ी फ्रंट ग्रिल मिलेगी। अपडेटेट फ्रॉन्कस के फ्रंट ग्रिल में हमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। एसयूवी को ज्या्दा बोल्ड लुक देने के लिए फॉक्स स्किड प्लेट्स जोड़ा जा सकता है। इसमें लेवल 2 एडास दिया जा सकता है, जो कंपनी ने बेलेनो फेसलिफ्ट में दिया है।
फीचर की होगी भरमार
Maruti Fronx में ऑटोमेटिक ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमेटिक हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स लेवल 2 एडास सुइट जोड़ा जाएगा। इसके अलावा कैबिन में कंपनी ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। इसमें कीलेस एंट्री, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, हेड्स अप डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले फीचर से लैस किया जाएगा। वहीं, Maruti Fronx में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर Z12E इंजन दिया जा सकता है। फिलहाल ये कार 6.90 रुपए की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत पर आती है।
Also read: सरकारी कर्माचारी को मिला दिवाली तोहफा, सरकार ने 63 फीसदी महंगाई भत्ता देने का किया ऐलान