फरीदाबाद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, ब्लास्ट की चपेट में आकर 42 लोग झुलसे

फरीदाबाद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, ब्लास्ट की चपेट में आकर 42 लोग झुलसे

Blast In Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 में एक फैक्ट्री में आग लगने के बाद भीषण धमाका हुआ। जिसमें लगभग 42 लोग झुलस गए। घायलों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो राहत और बचाव कार्य के दौरान आग की जद में आ गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद फैक्ट्री के भीतर ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में आसापस से गुजर रहे लोग भी आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

घायलों में से 12 लोगों को सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जबकि लगभग 30 लोगों को फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। सभी की हालत पर डॉक्टरों ने नजर बनाए रखी है। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि फैक्ट्री के बाहर खड़े 8 से 10 वाहन भी जलकर राख हो गए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

आग लगने के कारणों को खंगाला जा रहा

बताया जा रहा है कि जिस कंपनी में आग लगी है, उसका नाम कालका जी लुब्रिकेंट कंपनी है। आग इतनी तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में कुल 42 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों को खंगाला जा रहा है।  

Leave a comment