Corona Vaccine: इंतजार हुआ खत्म, इस महीने तक आएगी कोरोना की वैक्सीन

Corona Vaccine: इंतजार हुआ खत्म, इस महीने तक आएगी कोरोना की वैक्सीन

नई दिल्ली:  देश में कोरोना के मामलों पर लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना की वैक्सीन के लिए पूरी दुनिया के वैज्ञानिक दिन और रात मेहनत कर रहे है. वहीं भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भरोसा दिलाया है कि अगले 3 या 4 महीने तक कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी.

इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ हषर्वधन नेकहा कि जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं आ जाती. तब तक आप इस जानलेवा वायरस से छोटी सावधानियों के साथ अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथ की स्वच्छता का ध्यान रख कर अपनी रक्षा कर सकते हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हषर्वधन ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक टीके के विकास के आसपास अनुसंधान के मामले में दूसरों से काफी आगे हैं. उन्होंने कहा कि हम इस स्थिति में हैं कि मैं आत्मविश्वास से भारतीयों को बता सकता हूं कि अब से कुछ महीनों में, हमें एक टीका देने में सक्षम होना चाहिए.

आपको बता दें किपिछले 24 घंटों में  देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 89 लाख 58 हजार हो गई हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 45,576 कोरोना के नए मरीज सामने आए है. इसके ससाथ ही 585 लोगों की पिछले 24 घंटे में कोराना से मौत हुई है. वहीं देश में कोरोना की वजह से अब तक 1,31,578 लोगों की जान चली गई है.

Leave a comment