Search KhabarFast

Press ESC to close

'पीएम मोदी के साथ मिलकर निपट लेंगे', मिडिल-ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्यों कहा

'पीएम मोदी के साथ मिलकर निपट लेंगे', मिडिल-ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्यों कहा

Donald Trump Statement:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त ईरान के खिलाफ युद्ध में उलझे हुए हैं लेकिन, उनका बयान रोज आ रहा है। वह कभी ईरान को खुली चेतावनी देते हैं, तो कभी बातचीत के जरिए शांति स्थापित करना चाहते हैं। 

इस सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ मिलकर वह किसी समस्या का समाधान कर सकते हैं। अमेरिकी दूतावास ने ट्रंप का वीडिया भी साझा किया है।

डोनाल्ड ट्रंप का बयान

भारत में अमेरिकी दूतावास की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो साझा किया गया है। जिसमें कहा गया है कि भारत के साथ हमारे पुराने संबंध और प्रगाढ़ता की ओर है। पीएम मोदी और मैं ऐसे दो व्यक्ति हैं, जो किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इससे ज्यादा कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है।

पीएम मोदी और ट्रंप की हुई बात

इससे पहले 25 मार्च को पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई थी। पीएम मोदी ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर बात की और पश्चिम एशिया की स्थिति पर सकारात्मक चर्चा हुई है। भारत जल्द ही शांति स्थापित करने की पक्ष में है। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति के लिए हम दोनों संपर्क में रहेंगे। 

ईरान को मिली राहत

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला टाल दिया है। साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि ईरान बातचीत करने के लिए तैयार हो गया है और युद्ध रोकने के पक्ष में हैं लेकिन, ईरान की तरफ से इसकी पुष्टी नहीं की गई है। दूसरी तरफ इजरायल का ईरान पर हमला जारी है। इजरायल ने ईरान समर्थित अग्रवादी समूह हिज्बुल्ला से लड़ने के लिए दक्षिणी लेबनान में सैनिक उतार चुका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें