Search KhabarFast

Press ESC to close

सड़क सुरक्षा समाधान पर संगोष्ठी का सीएम सैनी ने किया शुभारंभ, कहा- सड़क निर्माण और सुरक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेंगे

सड़क सुरक्षा समाधान पर संगोष्ठी का सीएम सैनी ने किया शुभारंभ, कहा- सड़क निर्माण और सुरक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेंगे

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़क सुरक्षा समाधान पर संगोष्ठी के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत की। संगोष्ठी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है। राष्ट्रीय महत्व की इस संगोष्ठी की मेजबानी का हरियाणा को पहली बार मिला अवसर है।

सीएम सैनी ने कहा कि देशभर के 350से अधिक विशेषज्ञ, शोधकर्ता और नीति निर्माता सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे पर गंभीर विचार विमर्श करेंगे। सड़क सुरक्षा केवल एक तकनीकी विषय के साथ सामाजिक, मानवीय और नैतिक जिम्मेदारी भी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोई ना कोई बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना का कार्य प्रगति परहै। हरियाणा में पिछले 11वर्षों में 28हजार 665करोड रुपए की लागत से 43हजार 703किलोमीटर लंबी सड़कों का सुधार किया जाएगा। 2534करोड रुपए की लागत से 2417किलोमीटर लंबी नई सड़कों का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में 1077करोड रुपए की लागत से 2432किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

सड़क निर्माण और सुरक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेंगे- सीएम सैनी  

सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 11वर्षों में लगभग 2000करोड रुपए की लागत से 97रेलवे ऊपरगामी व भूमिगत पुलों का निर्माण करवाया गया। हैवी व ट्रांसपोर्ट वाहन चालकों के प्रशिक्षण के लिए 7नए चालक प्रशिक्षण संस्थान शुरू किए गए। आईआईटी मद्रास के सहयोग से संजया एप की शुरूआत की गई। सड़क दुर्घटनाओं के प्रबंधन और आंकड़ों का विश्लेषण कर हाथों को कम करने में एप मदद कर रही है। इस संगोष्ठी से निकलने वाले विचार और सुझाव देश भर में सड़क निर्माण और सुरक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें