Search KhabarFast

Press ESC to close

Balen Shah Oath: नेपाल में हुई नए युग की शुरुआत, 35 साल के युवा बालेन शाह बने नए प्रधानमंत्री

Balen Shah Oath: नेपाल में हुई नए युग की शुरुआत, 35 साल के युवा बालेन शाह बने नए प्रधानमंत्री

Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल में बालेन युग की शुरुआत हो गई है। जी हां 35 साल के युवा बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनको राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में हुआ।

इससे पहले गुरुवार यानी 26 मार्च को बालने को शाह को संसदीय तल का नेता चुना गया था। जिसके बाद बालेन शाह का पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया था। बता दें कि हाल ही में खत्म हुए आम चुनाव में आरएसपी को दो-तिहाई बहुमत मिला था।

पूर्व पीएम को चुनाव हराया

बालेन शाह ने सिर्फ 35 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है। शाह ने पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 49,614 वोटों के अंतर से हराया था। उन्हें 68,348 वोट मिले थे। वहीं, ओली को 18, 724 वोट मिले थे। यह 1991 के बाद नेपाल के संसदीय चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को मिले सबसे ज्यादा वोट है। बालेन शाह ने 2022 में राजनीति में कदम रखा था। जब उन्होंने काठमांडू के मेयर का चुनाव निदर्लीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा और जीत गए। 

भारत में रहकर की पढ़ाई

27 अप्रैल 1990 को काठमांडू में जन्मे बालेन शाह ने भारत में विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिक्ल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। इससे पहले उन्होंने काठमांडू में बैचलर डिग्री हासिल की थी। इंजीनियरिंग में उनके एकेडमिक बैकग्राउंड ने उन्हें इंफ्रास्टक्चर, शहरी विकास और पब्लकि वर्क्स की समझ दी। इस विशेषता के कारण काठमांडू के मेयर के रूप में उनका गवर्नेंस शानदार रहा। हालांकि, जनवरी 2026 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के बाद उन्होंने मेयर पद छोड़ दिया था।                              

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast