Search KhabarFast

Press ESC to close

हार्दिक पांड्या ने दिखाया बड़ा दिल, ग्राउंडस्टाफ से किया गया वादा निभाया; दिए 10-10 लाख के चेक

हार्दिक पांड्या ने दिखाया बड़ा दिल, ग्राउंडस्टाफ से किया गया वादा निभाया; दिए 10-10 लाख के चेक

Hardik Pandya: टी20 विश्व कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे हार्दिक पांड्या मैदान के बाहर भी सुर्खियों में रहते हैं। हार्दिक पांड्या ने इस बार अपना बड़ा दिल दिखाते हुए ग्राउंडस्टाफ से किया गया वादा निभाया है।

दरअसल, हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टी20 विश्व कप 2026 से पहले हार्दिक पांड्या वानखेड़े में तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वह देर रात तक अभ्यास करते थे। 

हार्दिक पांड्या ने अपना वादा निभाया

वानखेड़ में अभ्यास के दौरान पांड्या ने ग्राउंडस्टाफ से वादा किया था कि, जब वह वापस यहां आएंगे तो उन्हें इनाम देंगे। बातों के धनी हार्दिक पांड्या ने ग्राउंडस्टाफ से किए गए वादे को भूल नहीं और सभी को 10-10 लाख रुपए के चेक दिए। जिन्होंने प्रैक्टिस के दौरान उनकी मदद की थी। अब ग्राउंडस्टाफ के साथ हार्दिक की फोटो भी सामने आई है। जिसमें हार्दिक पांड्या के साथ सभी ग्राउंडस्टाफ हाथ में चेक लिए हुए दिख रहे हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या के इस फैसले की चारों ओर तारीफ हो रही है। 

29 मार्च को मुंबई का पहला मैच                      

बता दें कि 29 मार्च को मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। मुंबई की कमान हार्दिक के हाथ में है। वहीं, कोलकाता की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे। ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि, एक तरफ रोहित शर्मा मुंबई की पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं, कोलकाता के फिन एलन भी ताबड़तोड़ शुरुआत के लिए जाने जाते हैं। अगर गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है। मुंबई के पास बुमराह और बोल्ट के रूप में दो धारदार गेंदबाज हैं। जिनका मुकाबला करना विपक्षी टीम के लिए मुश्किल होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Babar Azam:क्यों कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर, पत्रकार के सवाल पर हो गए लाल-पीला

Babar Azam Lashehs Out On Journalist:पाकिस्तान सुपर लीग रोज नए-नए ड्रामें हो रहे हैं। कभी गेंद का रंग बदल जाता है, तो कभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भड़क जाते हैं। अब नया विवाद बाबर आजम को लेकर हो गया है। मैच के बाद बाबर आजम एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast