Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान की ताकत है ये 5 हथियार, 28 दिन बाद भी अमेरिका-इजरायल को दे रहे कड़ी टक्कर

ईरान की ताकत है ये 5 हथियार, 28 दिन बाद भी अमेरिका-इजरायल को दे रहे कड़ी टक्कर

Iran Military Power: 28फरवरी 2026को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए थे। ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के तहत सैकड़ों मिसाइल और एयर स्ट्राइक्स में ईरान के मिसाइल लॉन्चर, प्रोडक्शन प्लांट और कमांड सेंटर तबाह कर दिए गए। लेकिन 28दिन बाद भी ईरान ने न सिर्फ जवाबी हमले जारी रखे हैं, बल्कि इजरायल और खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन की नई लहरें दाग रही है। 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की संख्या 90%कम हो गई है, फिर भी तेहरान का हमला थमा नहीं है। कारण? ईरान के पांच ऐसे हथियार जो अभी भी बाकी हैं और जिनकी खासियतें उन्हें पूरी तरह मिटाना मुश्किल बना रही हैं। ये हथियार सस्ते, मोबाइल और स्वार्म टैक्टिक्स पर आधारित हैं, जो महंगे अमेरिकी-इजरायली इंटरसेप्टरों को खाली कर रहे हैं। तो चलिए उन हथियारों के बारे में जानते हैं।

1. शाहेद-136आत्मघाती ड्रोन

शाहेद-136आत्मघाती ड्रोन को ईरान का सबसे घातक और सस्ता हथियार माना जा रहा है। करीब 20,000डॉलर की लागत, 110पाउंड वारहेड और 1,000मील से ज्यादा रेंज। ये धीरे-धीरे उड़ता है, रडार को चकमा देता है और बड़े स्वार्म में आता है। 28दिन बाद भी ईरान इसे ट्रक से लॉन्च कर खाड़ी के अमेरिकी बेस और इजरायली ठिकानों पर दाग रहा है। एक ड्रोन को मारने में अमेरिका को लाखों डॉलर का पैट्रियट या THAAD इंटरसेप्टर खर्च करना पड़ रहा है। सस्तेपन के कारण ईरान के पास अभी भी हजारों की संख्या में बचे हुए हैं।

2. फत्ताह-1हाइपरसोनिक मिसाइल

ईरान का दावा है कि यह माच 13-15की स्पीड से उड़ती है और रेंज 1,400किमी है। हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल की वजह से यह अनप्रेडिक्टेबल तरीके से मैन्यूवर कर सकती है। युद्ध के शुरूआती दिनों में इसका इस्तेमाल सीमित था, लेकिन अब ईरान इसे रिजर्व के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। इजरायल और अमेरिका अभी भी इसकी पूरी क्षमता को नहीं रोक पाए हैं।

3. ज़ोल्फ़ाग़ार बैलिस्टिक मिसाइल

सॉलिड फ्यूल वाली यह शॉर्ट-रेंज मिसाइल (700किमी) तेजी से लॉन्च होती है और मिड-कोर्स में वारहेड अलग हो जाता है। इससे डिटेक्शन और इंटरसेप्शन बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन ईरान ने हाल के हमलों (76वीं और 77वीं वेव) में इसका इस्तेमाल किया। रोड-मोबाइल लॉन्चर की वजह से इसे छिपाना आसान है। अमेरिकी और इजरायली हमलों के बावजूद यह मिसाइल अभी भी खाड़ी और इजरायल तक पहुंच रही है।

4. शाहाब-3परिवार की बैलिस्टिक मिसाइलें

ईरान का क्लासिक लेकिन अभी भी घातक हथियार। भारी वारहेड (1,700पाउंड) और मिडिल ईस्ट के ज्यादातर हिस्से को कवर करने वाली रेंज। ये मिसाइलें ड्रोन स्वार्म के साथ मिलकर इस्तेमाल की जाती हैं, जिससे दुश्मन की एयर डिफेंस सैचुरेट हो जाती है। युद्ध के 28वें दिन भी ईरान इनकी कुछ लॉन्चर्स और स्टॉक को बचाकर रखने में कामयाब रहा है।

 5. इमाद और घद्र मिसाइलें

शाहाब-3 की बेहतर और ज्यादा सटीक वेरिएंट। रेंज 1,200 मील तक और 1,700 पाउंड तक का वारहेड। ये मिसाइलें क्लस्टर मुनिशन भी ले जा सकती हैं, जो बड़े क्षेत्र में नुकसान पहुंचाती हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें