Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: कोसली में एक बुजुर्ग ने की आत्महत्या, बेटा नेवी में तैनात, जांच में जुटी पुलिस

HARYANA NEWS: कोसली में एक बुजुर्ग ने की आत्महत्या, बेटा नेवी में तैनात, जांच में जुटी पुलिस

HARYANA NEWS: हरियाणा के कोसली के गांव गढ़ी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो अपने पैतृक मकान में अकेले रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश यादव ने देर रात अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब ग्रामीणों ने घर के अंदर उनका शव फंदे पर लटका हुआ देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

नौसेना में कार्यरत है इकलौता बेटा

बताया जा रहा है कि मृतक का इकलौता बेटा भारतीय नौसेना में कार्यरत है और फिलहाल जम्मू में तैनात है, जो अपने परिवार के साथ बाहर रहता है। इस संबंध में कोसली थाना प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें