HARYANA NEWS: सोनीपत में दुष्यत चौटाला ने हुड्डा पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस लीडरशिप पर उठाए सवाल

HARYANA NEWS: सोनीपत में दुष्यत चौटाला ने हुड्डा पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस लीडरशिप पर उठाए सवाल

HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गांव असावरपुर टावर पर चढ़े हुए सुनील के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एजुकेशन सिटी में भूमि अधिग्रहण का मामला लंबे समय से कोर्ट कि फैसले की उपरांत हुई कार्रवाई साफ मंशा दिखाता की सरकार न्याय नहीं, लोगों के साथ अन्याय कर रही है और लंबे समय से मिस प्लानिंग के कारण  आते गांव का 10साल तक पहले भी धरना चला है। कोर्ट ने पहले भी आदेश जारी किए थे कि सरकार है इस मसले पर पुनर्विचार करें।

चौटाला ने कहा कि गांव के लोग एक कोर्ट में भी गए हुए हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई है।ग्रामीण और परिवार से बातचीत की है और लीगल तौर पर भी जो मदद हो पाएगी। वह सहयोग किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह लड़ाई दो दशक पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के टाइम से चली आ रही है। पुराने भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस सरकार के दौरान भूमि इकवायर की गई थी।जिसके चलते हजारों लोग आज भी पीड़ित है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के भी कई जजमेंट पर आ चुके हैं कि सरकार अपने अगर सरकार अपना परपज फुलफिल नहीं कर पाती तो फिर एक्विजिशन डिफीट हो जाती है। वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

वहीं राई की विधायका कृष्णा गहलावत ग्रामीणों से भूमि अधिकरण को लेकर कहीं गई बातचीत के वीडियो वायरल होने पर दुष्यंत चौटाला का बयान सामने आया और उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पता नहीं क्या कह देते हैं और बाद में उसका क्या निष्कर्ष निकलता है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए भी कहा कि मैं बीजेपी के साथ 4:30साल रहा हूं। मैंने सब कुछ देखा है और वहीं उन्होंने कहा है कि आज इस तरह का घटनाक्रम गांव असवारपुर मैं हुआ है और किसान के 12कैमरे तोड़े गए हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि किसान जजों के सामने हाई कोर्ट में अपनी गुहार लगा कर बैठा हुआ है।

गैस क्राइसिस को लेकर चौटाला ने कहा कि सरकार की मिस मैनेजमेंट के चलते ऐसा हो रहा और ट्रंप के कहने से जब तेल गैस खरीदा जाएगा तो इस प्रकार के क्राइसिस के हालात मिडल ईस्ट में हो जाएंगे।उन्होंने कहा कि गुजरात, नासिक, बड़ोदरा और यूपी की वीडियो सामने आई है। पेट्रोलियम पदार्थों के क्राइसिस की समस्या सामने आ रही है और यह कोविड से भयंकर क्राइसिस है।उन्होंने कहा कि लोगों घरों में चूल्हे जलते बंद हो जाएंगे और लोगों की नौकरियां चली जाएगी। कहां है कि यह समस्या सभी लोगों ने झेलनी होगी और वहीं केंद्र सरकार से भी उन्होंने अपील करते हुए कहा मामले की गंभीरता को समझना चाहिए और तुरंत प्रभाव से व्यवस्था सुधारने का काम करना चाहिए।वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि ब्लैक मार्केटिंग का भी बोझ लोगों के सिर पर लगातार बढ़ता जा रहा है।  इसके खिलाफ प्रशासन और सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए।

हुड्डा पर बरसे दुष्यंत चौटाला

राज्यसभा चुनाव को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने चुटकी ली और कहा उनके वक्त में 10एमएलए उनके पास थे और किसी ने भी क्रॉस वोट नहीं किया था। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भूपेंद्र सिंह हुड्डा का फेलियर है। कांग्रेस ने उन्हें 37विधायकका नेता बनाया। 37में से नौ विधायक उनके खिलाफ चले गए हैं। उन्होंने कहा है कि नैतिकता के आधार पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस की लीडरशिप पर उठाए सवाल

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर मैं मल्लिका अर्जुन खड़गे की जगह वे होते तो शाम को उनका इस्तीफा खुद मांग लेता। लेकिन कांग्रेस की लीडरशिप में यह कमजोरी नजर आती है कि और मजबूत फैसला ले नहीं पा रही है जिसके कारण पिछले चार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ एक चुनाव जीत पाई है। वह चुनाव भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा का था। इससे यह साफ दिखाई देता है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बीजेपी के साथ इंटरनल पैक्ड मामला है। ताकि उनके सीबीआई के मामले चल रहे हैं वो सब डिस्पोज ऑफ हो जाए।

 

Leave a comment