Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज पर गिरी गाज! PCB ने लगाया बैन तो नए रोल में आए नजर

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज पर गिरी गाज! PCB ने लगाया बैन तो नए रोल में आए नजर

Pakistan Super League: पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले में गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में दोषी करार दिए गए हैं। इसके बाद जमां को दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। ये फैसला तब सार्वजनिक हुआ जब 3 अप्रैल को पीएसएल की अपीलीय संस्था ने उनकी अपील खारिज कर दी। 

बता दें कि फखर जमां पर आचार संहिता के लेवल 3 के उल्लंघन का आरोप था, क्योंकि उन्होंने गेंद की शेप से छेड़छाड़ की थी। दो मैचों के लिए बैन होने के बाद भी लाहौर कलंदर्स ने उन्हें टीम से बाहर नहीं किया है बल्कि उन्हें एक नई भूमिका सौंपी है। 

कोचिंग की भूमिका में आए फखर जमां 

रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर कलंदर्स की टीम ने फखर जमां को कोचिंग की कमान सौंपी है। ऐसा देखने को भी मिला जब सस्पेंशन के दौरान, 3 अप्रैल को लाहौर में मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ मैच के दौरान फखर जमां लाहौर की टीम के लिए टेम्पररी हेड कोच की भूमिका में दिखाई दिए। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, उस मैच की कमान फखर ने संभाली थी। हालांकि इस बात का कोई साफ स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है कि लाहौर के रेगुलर कोच रसेल डोमिंगो अपनी भूमिका में क्यों दिखाई नहीं दिए। 

Also read: IPL 2026: विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर विराट ने क्या कहा, आलोचकों को सधे अंदाज में दिया जवाब

पेशवार जालमी के खिलाफ हो सकती है वापसी 

दरअसल, बैन लगने की वजह से फखर जमां मुल्तान सुल्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। वह 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ होने वाले मुकाबले में बाहर ही रहेंगे। उम्मीद है कि वह 11 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के खिलाफ होने वाले मैच खेलते नजर आए। लाहौर और मुल्तान के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो बारिश से प्रभावित होने के कारण सिर्फ 13 ओवर का खेल हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुल्तान सुल्तान की टीम 13 ओवर में 165 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई। फखर जमां की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने लाहौर की कप्तानी की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Babar Azam:क्यों कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर, पत्रकार के सवाल पर हो गए लाल-पीला

Babar Azam Lashehs Out On Journalist:पाकिस्तान सुपर लीग रोज नए-नए ड्रामें हो रहे हैं। कभी गेंद का रंग बदल जाता है, तो कभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भड़क जाते हैं। अब नया विवाद बाबर आजम को लेकर हो गया है। मैच के बाद बाबर आजम एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast