Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर विराट ने क्या कहा, आलोचकों को सधे अंदाज में दिया जवाब

IPL 2026: विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर विराट ने क्या कहा, आलोचकों को सधे अंदाज में दिया जवाब

IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। लेकिन अब उनको विदेशी खिलाड़ी कहा जाने लगा है। जिसपर विराट ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही आलोचकों को जवाब दिया है। 

दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि लोग कह रहे हैं कि बेंगलुरु पांच विदेशी खिलाड़ी के साथ खेल रही है। इस पर विराट ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता, विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए, मैं विदेशी खिलाड़ी हूं या नहीं। उनका हल्के अंदाज में जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस बयान से ये भी स्पष्ट हो गया कि वह ऐसी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। 

विराट का नया ठिकाना लंदन 

दरअसल, टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद विराट अपना ज्यादातर वक्त लंदन में बिताते नजर आते हैं। विराट अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में फिलहाल रहते हैं। हालांकि, लंदन उनका स्थाई ठिकाना है या नहीं इस बात की पुष्टी उनकी तरफ से भी नहीं की गई है। क्योंकि अक्सर विराट और अनुष्का को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। विराट भी आमतौर पर वनडे मैच खेलने के लिए भारत आते हैं। फिलहाल वह आईपीएल खेलने भारत आए हुए हैं। उनका मुंबई और गुरुग्राम में भी अपना घर है। 

आईपीएल में विराट की शानदार शुरुआत 

आईपीएल 2026 में विराट ने पहले मैच में ही धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.58 का था। ये मुकाबला बेंगलुरु के होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। अब बेंगलुरु का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को है। पांच अप्रैल को बेंगलुरु और चेन्नई आमने-सामने होंगी। इस मैच एक तरफ विराट तो होंगे लेकिन, दूसरी तरफ धोनी नहीं होंगे। क्योंकि, वह चोट के कारण बाहर है। अब ये देखने वाली बात होगी की चेन्नई के खिलाफ विराट अपने लय को बरकरार रख पाते हैं या नहीं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Team India:28 साल बन सकता है गजब का संयोग, एक दिन दो-दो मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया!

Team India: भारतीय टीम के लिए 28 साल बाद एक बार फिर ऐतिहासिक पल आ सकता है। भारतीय टीम एक ही दिन में दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है। 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय टीम क्रिकेट के मैदान पर दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है।

नहीं थम रहा पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड दौर पर हुआ बड़ा कांड; PCB के रडार पर इमाम और रिजवान

PCB Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर जांच बैठा दी है। दो टेस्ट में करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी शिकायते मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बवाल! खेल के बीच खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, जानें क्यों बढ़ी नाराजगी

Duleep Trphy Final: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हंगामा देखने को मिला है। फाइनल मैच के दूसरे दिन विवाद उस वक्त खड़ा हो गया, जब साउथ जोन के बल्लेबाज करुण नायर ने फाइनल मैच के बीच में टीम को छोड़ दिया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast