Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG संकट के बीच राहत, अब बिना कनेक्शन भी मिलेगी गैस सिलेंडर की सुविधा; जानें कैसे?

LPG संकट के बीच राहत, अब बिना कनेक्शन भी मिलेगी गैस सिलेंडर की सुविधा; जानें कैसे?

LPG Cylinder Without Connection: देशभर में मध्य पूर्व संकट के कारण LPG सिलेंडर की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के बीच दिल्ली सरकार ने आम लोगों खासकर प्रवासी मजदूरों, छात्रों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ी राहत दी है। अब बिना नियमित घरेलू LPG कनेक्शन या स्थायी पते के प्रमाण के भी 5 किलो का Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर अधिकृत गैस एजेंसियों से सीधे खरीदा जा सकता है। 

दिल्ली सरकार के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग ने 4 अप्रैल 2026 को इसकी घोषणा की। सरकार का कहना है कि किराए के कमरों में रहने वाले या जिनके पास एड्रेस प्रूफ नहीं है, वे अब खाना पकाने के लिए परेशान नहीं होंगे। बस वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) दिखाकर FTL सिलेंडर ले सकते हैं। 

FTL सिलेंडर कैसे खरीदें? 

1. किसी भी अधिकृत LPG डिस्ट्रीब्यूटर (इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस एजेंसी) पर जाएं। 

2. अपना वैध आईडी प्रूफ दिखाएं। 

3. कोई बुकिंग या ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं - तुरंत सिलेंडर मिल जाएगा। 

कितनी होगी कीमत?

1. 5 किलो वाले इन छोटे सिलेंडरों की रिफिल कीमत बाजार दर के अनुसार लगभग ₹568 से ₹600 तक है। 

2. पहली बार सिलेंडर खरीदने पर ₹1520 से ₹1580 तक का खर्च आ सकता है (सिलेंडर + सिक्योरिटी डिपॉजिट सहित)। 

3. यह घरेलू सब्सिडी वाला 14.2 किलो सिलेंडर नहीं है, बल्कि नॉन-सब्सिडाइज्ड FTL कैटेगरी का है।

क्यों लिया यह फैसला?

दरअसल, LPG संकट के चलते कई लोग बिना कनेक्शन के परेशान थे। ऐसे में दिल्ली सरकार ने साफ किया कि शहर में LPG, PNG, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन कालाबाजारी रोकने के लिए गोदामों से सीधे सिलेंडर बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही कमर्शियल उपयोगकर्ताओं के लिए PNG कनेक्शन अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News:दिल्ली के छावला में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से एक की मौत, 3 की हालत बिगड़ी

Delhi News:दिल्ली के छावला इलाके में शटरिंग हटाते समय एक अंडर-कंस्ट्रक्शन सेप्टिक टैंक के अंदर कथित तौर पर ज़हरीली गैस सांस में लेने से 38 साल के एक आदमी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Rule Change 1 Nov: 1 नवंबर से अनजान कॉल पर भी दिखेगा असली नाम, जानिए नए नियम की पूरी जानकारी

Rule Change 1 November: 1 नवंबर से अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को लेकर नए नियम की चर्चा तेज है। ऐसे में मोबाइल यूजर्स के लिए यह जानना जरूरी है

अरुणाचल सीमा पर चीन के साथ तनाव बरकरार? ITBP चीफ के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

ITBP Chief On India-China Tensed On Border: भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast