Search KhabarFast

Press ESC to close

‘भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है’ असम में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

‘भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है’ असम में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Assam Legislative Assembly Elections 2026असम के भवानीपुर जिले के बारपेटा में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूं और जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं वो अद्भूत है और ये जो जनता जनार्दन दूर-दूर सड़क पर भी दिख रहे हैं खड़े रहने की जगह नहीं है ये मैदान भर चुका है मैंने गुजरात में सालों तक काम किया है लेकिन अगर मुझे 10-11 बजे बैठक करना हो तभी मैं इतने लोग इकट्ठा नहीं कर पाता था आपने तो रिकॉर्ड थोड़ दिया है। मैं आपके उत्साह और जो हमें आर्शीवाद देने आए हैं उनको मैं प्रणाम करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं। एक तो इस बार असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लगेगी और दूसरा काम कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैंउनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनवाएंगे। ये जनसैलाब एक ही घोषणा कर रहा है आपकी बार बीजेपी-NDA की सरकार। उन्होंने कहा किआज भाजपा का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मैं देश और दुनिया में भाजपा परिवार से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ हम सभी मां भारती की सेवा में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। हमारा संकल्प देश को विकसित बनाना हैऔर इसी संकल्प के साथ इस चुनाव में भी भाजपा आप सभी से अपना आशीर्वाद मांग रही है।

हमने बीते 10 साल में पूरी मेहनत से काम किया- पीएम मोदी 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जो कभी दूरगामी सोच के साथ विकास के काम नहीं करती है। कांग्रेस लघु अवधि में काम करती है ताकि उसमें भ्रष्टाचार कर सके। वहीं भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है। हम विकसित असम से विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं और इसलिए हमने बीते 10 साल में पूरी मेहनत से काम किया। बीते 10 साल असम में शांति और सद्भाव की स्थापना के थे आने वाले साल असम की समृद्धि को विस्तार देंगे।

Also read: PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पूर्व सीएम के बेटे को मिली उम्रकैद की सजा, जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Court Sentence Lifetime Imprisonment:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2003 के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने बीते गुरुवार को अमित जोगी को इस मामले में दोषी ठहराया था।

पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

Haryana News:एक बार फिर धमकी देने की खबरें सामने आई है। सोमवार यानी 6 अप्रैल को चंडीगढ़ औऱ जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी में रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की बात कही।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast