Search KhabarFast

Press ESC to close

साधारण-सा अंडा बना खास...10 रुपये का एक अंडा 25 हजार में नीलाम, वजह जान चौंक जाएंगे

साधारण-सा अंडा बना खास...10 रुपये का एक अंडा 25 हजार में नीलाम, वजह जान चौंक जाएंगे

Ladakh Expensive Egg Auction: ईरान में चल रहे संघर्ष के पीड़ितों खासकर बच्चों की मदद के लिए लद्दाख के लेह जिले में अनोखी चंदा मुहिम चल रही है। इसी दौरान रविवार को एक सामान्य अंडे (जिसकी बाजार कीमत महज 10 रुपये है) को नीलामी में 25 हजार रुपये में खरीदा गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 

अंजुमन इमामिया लेह और मजलिस-ए-उलेमा लेह की ओर से आयोजित इस खुली नीलामी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दान में मिले जेवरात, कपड़े, फर्नीचर, नकदी और अन्य सामान के साथ-साथ एक मुर्गी ने उसी सुबह एक अंडा दिया, जिसे नीलामी के लिए रखा गया। उस अंडे को स्थानीय निवासी शब्बीर हुसैन ने इसे 25 हजार रुपये में खरीद लिया। 

शब्बीर हुसैन ने बताई खास वजह

नीलामी के बाद मीडिया से बातचीत में शब्बीर हुसैन ने कहा 'सब जानते हैं कि एक अंडे की कीमत 10 रुपये है। मैंने 25 हजार रुपये इसलिए नहीं दिए कि मेरे पास पैसे थे। अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई से ईरान में बच्चों पर जो जुल्म-अत्याचार हो रहा है, उसका संदेश देने के लिए मैंने यह रकम दी। इससे उनकी मदद हो सके। हम जान देने को भी तैयार हैं। हम इसी समुदाय के लिए जिंदा हैं। हमारे लीडर जो आदेश देंगे, हम उसी का पालन करेंगे। अभी तक उन्होंने कोई आदेश नहीं दिया है।' 

बता दें, ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव के बीच लद्दाख और कश्मीर के कई इलाकों में ईरानी पीड़ितों के लिए चंदा जुटाने के कार्यक्रम चल रहे हैं। लोग न सिर्फ नकदी, बल्कि सोना-चांदी, बच्चों के पिग्गी बैंक और घरेलू सामान भी दान कर रहे हैं। लेह की इस नीलामी में कई अन्य सामान भी ऊंची कीमतों पर बिके।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast