Search KhabarFast

Press ESC to close

कहां चली गई संजू सैमसन की टी20 विश्व कप वाली बल्लेबाजी, CSK की जर्सी पहनते ही बल्ला हुआ खामोश!

कहां चली गई संजू सैमसन की टी20 विश्व कप वाली बल्लेबाजी, CSK की जर्सी पहनते ही बल्ला हुआ खामोश!

IPL 2026: आईपीएल 2206 में चेन्नई सुपर किंग्स जीत के लिए तरस रही है। शुरुआत के 3 मुकाबलों में हार के अलावा कुछ नहीं मिला। बल्लेबाज बेरंग दिख रहे है तो, गेंदबाजी भी खर्चिले साबित हो रहे हैं। चेन्नई की सबसे बड़ी उम्मीद महेंद्र सिंह भी चोट के कारण नहीं खेल रहे है। ऐसे में युवाओं की फौज से भरी चेन्नई कोई ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है। 

टी20 विश्व कप के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन से चेन्नई को काफी उम्मीदें थीं लेकिन, उनका बल्ला भी खामोश है। अभी तक तीन मैचों में उन्होंने एक भी शानदार पारी नहीं खेली है। ऐसे में अब उनकी बल्लेबाजी सवालों के घेरे में है। 

पीली जर्सी में बेरंग दिख रहे सैमसन 

टी20 विश्व कप वाले सैमसन और आईपीएल में खेल रहे सैमसन में जमीन-आसमान का फर्फ है। आलम ये है कि शुरुआत के तीन मुकाबलों में दहाई का आंकड़ा भी पार नही कर सके हैं। सैमसन के आउट होने के तरीके पर नजर डालें तो शॉट सिलेक्शन और डिसिप्लिन की कमी साफ नजर आती है। बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 9 रन बनाए। बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने ऑफ स्टंप की गेंद को खेलने की कोशिश की और स्लिप में कैच दे बैठे। पंजाब के खिलाफ वह कवर-ड्राइव खेलने के चक्कर में विकेटकीपर को कैच दे गए। उस मैच में वह सिर्फ 7 रन बना सके थे। राजस्थान के खिलाफ वह क्लिन बोल्ड हो गए और रन बनाए सिर्फ 6। संजू के इस बल्लेबाजी पर सवाल उठना लाजमी है। 

 

Also read: IPL 2026: 'मेरे खिलाफ उनका कोई एजेंडा है', किस पर आग बबूला हुए अजिंक्य रहाणे

संजू के सामने साबित करने की चुनौती 

अब तीन मैच में फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। क्योंकि, धोनी की गैरमौजूदगी में उनकी गिनती टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में होती है। अब चेन्नई का अगला मैच 11 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ है। इस मैच में उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा। बता दें की चेन्नई ने उनको 18 करोड़ में राजस्थान से ट्रेड किया था। इस लिहाज से देखे तो फ्रेंचाइजी को उनसे काफी उम्मीदें है। अब ये देखने वाली बात होगी अगले मैच में संजू सैमसन का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, कप्तान अजिंक्य रहाणे भावुक आए नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम लगातार हार झेल रही है, जिससे कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें