Search KhabarFast

Press ESC to close

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

Salman Khan: देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तो वहीं, असम, केरल और गुजरात में आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, असम में आई बाढ़ में अभीतक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि हजारो लोगों को बेघर होना पड़ा और राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ा। इसी बीच, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक मसीहा बनकर सामने आए हैं।

मीडिया रिपोट्स की मानें तो सलमान ने 'आशियाना - होप बिगिन्स विद ए सेफ शेल्टर' कैंपेन से जुड़कर बाढ़ में बेघर हुए परिवारों के लिए सुरक्षित घर देने का जिम्मा उठाया है। दरअसल, इस कैंपेन का मकसद उन लोगों को घर देना है, जिन्हें बाढ़ की वजह से बेघर होना पड़ा। उनकी इस दरियादिली ने लोगों का दिल जीत लिया है और वह जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Also read: आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी

500 घर बनाने का है लक्ष्य

बता दें, शिवसागर जिले के नेपाली खुटी गांव को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। 'आशियाना - होप बिगिन्स विद ए सेफ शेल्टर' कैंपेन के तहत नेपाली खुटी में निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस कैंपेन का लक्ष्य कुल 500 घर बनाना है। जिससे हजारों लोगों को रहने के लिए छत दी जाएगी। इसके अलावा उनकी सारी जरुरतों का भी ध्यान रखा जाएगा। मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है, जब बॉलीवुड सेलिब्रिटी असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए हैं।

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने शिवसागर में ग्लोबल सिख्स द्वारा आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में भाग लिया और पीड़ितों को राशन और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने लंगर भी बांटा। इसके अलावा आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना जैसे कई कलाकारों ने मदद का हाथ बढ़ाया हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asha Bhosle-Kumar Sanu Song: 90 के दशक का वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनने के लिए रविवार का इंतजार करते थे लोग

90s Bollywood Songs: बॉलीवुड के 90 के दशक में कई ऐसे सदाबहार गाने बने, जिनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। उस दौर के रोमांटिक गानों में कुछ ऐसे गीत भी शामिल हैं, जिन्हें सुनते ही कॉलेज के दिनों और पुराने प्यार की यादें ताजा हो जाती हैं। ऐसा ही एक गाना 34 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसे आशा भोसले और कुमार सानू ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी। इस गाने को सुनने के लिए लोग हर रविवार सुबह दूरदर्शन के सामने बैठ जाते थे।

Diljit Dosanjh: '15 तारीख को 101 परसेंट आ रहे हैं...', दिलजीत दोसांझ ने इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल होने की अफवाहों पर दिया बड़ा अपडेट

Diljit Dosanjh Indore Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन अफवाहों पर खुलकर बात की जिनमें कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से उनका आने वाला इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल हो सकता है। अपने खास मज़ाकिया अंदाज़ में, दिलजीत ने खबरों को सनसनीखेज बनाने के लिए न्यूज़ चैनलों पर तंज कसा और कहा कि उन्होंने कहानी में अपना “मसाला” डाल दिया है। उन्होंने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि वह 15 नवंबर को इंदौर में ज़रूर परफॉर्म करेंगे।

Kumar Sanu Song: कुमार सानू के इस रोमांटिक गाने ने 2003 में मचाया था धमाल, अक्षय कुमार और लारा दत्ता की जोड़ी ने जीता था दिल

Kumar Sanu Songs: बॉलीवुड में रोमांटिक गानों का एक ऐसा दौर रहा है, जब फिल्मों की सफलता में उनके संगीत का भी बड़ा योगदान होता था। खासकर अगर किसी गाने को मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी आवाज दी हो, तो उसकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती थी। 90 के दशक से लेकर 2000 के शुरुआती वर्षों तक कुमार सानू के कई गानों ने युवाओं के दिलों पर राज किया। ऐसा ही एक रोमांटिक गाना साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में सुनने को मिला था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast