Bangkok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सुबह के समय एक पब में भयंकर आग लग गई। इस हादेस में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 63 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। वहीं बैंकॉक के गवर्नर के मुताबिक, पब में घायल लोगों में से 22 की हालत गंभीर है।
जेरूसलम पोस्ट ने थाई अधिकारियों के हवाले से बताया कि सोमवार तड़के (स्थानीय समय) थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक बार में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने के दौरान पब के बाथरूम से बाहर निकलने की कोशिश में लोगों की मौत हुई। घटनास्थल का दौरा करने वाले थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने पुष्टि की कि 27 लोगों की जान चली गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।
Also read: US-Iran Faceoff:ईरान के 140 ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए बम, तेहरान ने भी किया पलटवार, मिसाइलें मार गिराई
प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश
यह आग बैंकॉक के चटुचक जिले में मनोरंजन के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक में लगी थी। जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग 35 मिनट का समय लगा। प्रधानमंत्री चर्नविराकुल ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।