Attack On Indian Ship:स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक बार फिर भारतीय जहाज को निशाना बनाया गया है। इस जहाज में 11 भारतीय सवार थे। हालांकि, हमले के बाद 10 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, इस घटना पर भारत की तरफ विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज GGS गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की खबर है।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
विदेश मंत्रालय ने कहा कि बचाव अभियान के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर भारत काम कर रहा है। ओमान में भारतीय दूतावाक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बना रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।
Also read: Germany Shooting: जर्मनी के स्टेड में मास शूटिंग से दहशत, 5 लोगों की मौत, 2 गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान में फिर ठनी
ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित उत्तर-पूर्व ओमान के इलाके में ड्रोन से हमले किए गए। इससे पहले ईरान ने ओमान पर हमला करने का दावा किया था। जिसे ओमान के सल्तनत ने नकार दिया था। बता दें कि पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान पर बम बरसाए हैं। वहीं ईरान की तरफ से बहरीन, कुवैत, कतर और यूएई में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया गया।