Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran Faceoff:ईरान के 140 ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए बम, तेहरान ने भी किया पलटवार, मिसाइलें मार गिराई

US-Iran Faceoff:ईरान के 140 ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए बम, तेहरान ने भी किया पलटवार, मिसाइलें मार गिराई

US-Iran Faceoff: अमेरिका ने रविवार यानी 12 जुलाई को ईरान पर जोरदार हमला किया। यह हमला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक जहाज पर ईरान द्वारा किए गए हमले के जवाब में हुआ। जिसमें एक जहाज में आग के लपटों में समा गया।

अमेरिकी सेंट्रेल कमांड ने कहा कि रविवार यानी के हमलों में ईरान के 140 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। जो पिछसे हमले से कहीं ज्यादा घातक है। कमांड ने कहा कि इन हमलों से ईरान की नागरिक जहाजों को धमकाने की क्षमता मजबूत नहीं है।

अमेरिका का हमला शुरू

वहीं, अमेरिकी हमले के दौरान खोर्रमाबाद में आईआरजीसी फोर्स के नए एयर डिफेंस सिस्टम ने एक क्रूज मिसाइल को निशाना बनाया। अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर हमले किए। जिसमें बहरीन, कुवैत, कतर और ओसान शामिल है। तनातनी शुरू होने के साथ ही तेल और गैस के लिए एक अहम रास्ता होने के कारण होर्मुज बातचीत में मुख्य अड़चन बन गया है। 

Also read: Germany Shooting: जर्मनी के स्टेड में मास शूटिंग से दहशत, 5 लोगों की मौत, 2 गिरफ्तार

ईरानी सैनिकों के मारे जाने का दावा  

इस बीच कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों में एक ईरानी सैनिक की जान गई है। स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक की सशस्त्र सेना की नौसेना के लेफ्टिनेंट हामिदरेजा देहघानी संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जास्क बंदरगाह पर किए गए हमलों में मारे गए। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले सीजफायर के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का ऐलान किया था।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी और भारत की शान में पढ़े जा रहे कसीदे, जानें चीन की सरकारी मीडिया ने क्या कहा

Chinese Media Appreciate PM Modi: भारत में 11 से 13 सितंबर के बीच ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस बीच दिल्ली के भारत मंडपम् में दुनियाभर के नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। इस दौरान पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति समेत कई देशों के नेता एक मंच पर नजर आएंगे।

BRICS 2026: गलवान घाटी तनाव के बीच भारत आ रहे शी जिनपिंग, PM मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली के लिए इस दिन होंगे रवाना

Xi Jinping visiting India: कल 11 सितंबर 2026 शुक्रवार से 18वें ब्रिक्स समिट की शुरुआत हो रही है। इसका आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा, जो 13 सितंबर 2026 रविवार तक चलेगा। इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बांग्लादेश की जेल में बंद चिन्मय दास की मां का निधन, आखिरी बार भी मिल न सकें; अंतिम संस्कार के लिए मिली पैरोल

Chinmoy Das Mother passes away: बांग्लादेश की जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनकी मां संध्या रानी धर का आज 10 सितंबर गुरुवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि चिन्मय दास ने 09 सितंबर को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल की मांग करते हुए आवेदन किया था, लेकिन इस आवेदन को खारिज कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast