Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 13 July 2026: देश के 14 राज्यों के लिए अगले 12 घंटे भारी, बारिश-आंधी और 75 Kmph की तेज हवाओं का खतरा

Aaj Ka Mausam 13 July 2026: देश के 14 राज्यों के लिए अगले 12 घंटे भारी, बारिश-आंधी और 75 Kmph की तेज हवाओं का खतरा

Aaj Ka Mausam 13 July 2026: जुलाई महीने की शुरूआत में  मानसून ने उत्तर भारत में कहर मच रखा रखा था। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे है, वैसे-वैसे मानसून कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। राजधानी दिल्ली से बारिश बिल्कुल गायब सी हो गई है। वहीं राजस्थान में मानसून के समय में जबरदस्त गर्मी का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 14 राज्यों में भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम में अगले कुछ समय तक भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अरब सागर के मछुआरों के लिए चेतावनी जारी किया है कि 15 जुलाई तक मध्य-पूर्वी अरब सागर के कुछ हिस्सों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे समुद्र में ऊंची लहरें उठने और मौसम खराब रहने की आशंका है ऐसे में मछुआरों को समुद्र में जाते समय पूरी सतर्कता बरतने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में अभी कुछ दिनों तक बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है। IMD के मुताबिक, आने वाले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से गर्मी और उमस बढ़ सकती है। हालांकि, 17 जुलाई से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। इस दिन कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आने की उम्मीद है। इसके बाद 18 और 19 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 20 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

उत्तराखंड के रेड अलर्ट, यूपी में भारी बारिश

मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, स्यानाचट्टी में तीन दिनों से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन की वजह से बंद पड़ा है। उसको खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। दूसरी तरफ  उत्तर प्रदेश में भी अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि संभल, एटा, हाथरस और फिरोजाबाद जैसे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि पीलीभीत, गौतमबुद्ध नगर, शामली और मैनपुरी में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं, जिससे वहां मानसूनी कमी बनी रह सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जेल जाने पर पीएम और सीएम को हटाने के बजाए किए जाएंगे निलंबित? संसदीय समिति ने की सिफारिश

Parliamentry Committee Proposal:विपक्षी दलों की चिंताओं के बीच संसद की संसदीय समिति ने एक सिफारिश की है। सिफारिश के तहत अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री किसी अपराध के आरोप में 30 दिन जेल में रहते हैं, तो उन्हें पद से हटाने की जगह निलंबित करना चाहिए।

Kal Ka Mausam 13 July 2026: हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 13 July 2026: देशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है और 13 जुलाई को भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast