Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF को बनाया गया निशाना; 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF को बनाया गया निशाना; 3 जवान घायल

Terror Attack In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक बार फिर नापाक मंसूब को अंजाम दिया है। आतंकियों ने  CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया है। हमले में CRPF के 3 जवान घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए सरकार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।      

CRPF के अनुसार हमला दोपहर लगभग 2:15 बजे हुआ। हमलावर मौके पर तौनात जवानों पर फायरिंग के बाद भाग गए। वहीं, CRPF ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ये हमला नेशनल हाईवे से चार किलोमीटर दूर हुआ।

3 जवान हुए घायल

घायल हुए CRPF जवानों की जानकारी भी सामने आ गई है। घायलों में राकेश दास के पैर में गोली है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमले में संतोष चंद्रू के रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है। उनकीा हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। उनकी हालत भी स्थिर बनी हुई है। ॉ

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

दूसरी तरफ हमले की जानकारी मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें मैके पर पहुंचे। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर हमलावरों की तलाश में तलाशी अभियान चला रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबल हमलावरों की पहचान करने और उन्हें दबोचने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Assam Train Accident: असम में बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Assam Train Accident: असम के कामरूप (मेट्रो) जिले में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13125) का एक लोकोमोटिव और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर हुआ। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के मुताबिक, घटना में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट! कहीं AQI 396 तो कहीं 300 पार, जानें अपने इलाके का हाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। दिवाली के बाद से राजधानी की हवा खराब बनी हुई है। हालांकि बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में मामूली सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 299 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले मंगलवार सुबह यह 307 था और हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी। तापमान में गिरावट और हल्के कोहरे के कारण प्रदूषण का असर बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast