Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। दिवाली के बाद से राजधानी की हवा खराब बनी हुई है। हालांकि बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में मामूली सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 299 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले मंगलवार सुबह यह 307 था और हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी। तापमान में गिरावट और हल्के कोहरे के कारण प्रदूषण का असर बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया। छावला में सबसे ज्यादा AQI 396 रहा। वहीं, चांदनी चौक में 379, DTU और IIT दिल्ली में 375, नॉर्थ कैंपस में 374, ITO में 367 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 362 दर्ज किया गया। इसके अलावा पूसा में 359, नरेला में 352, जाफरपुर में 351 और द्वारका के NSIT इलाके में AQI 350 रहा।
पंजाबी बाग में 341, JNU में 339, आया नगर में 337, तालकटोरा गार्डन में 331, विवेक विहार में 326 और सिरीफोर्ट में 321 AQI दर्ज किया गया। वहीं, जहांगीरपुरी में 320, बुराड़ी में 315, बदरपुर में 312 और मुंडका में 305 रहा। आनंद विहार में 304 और बवाना में भी AQI 304 दर्ज किया गया।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम का भी जानें हाल
दिल्ली के अलावा NCR के दूसरे शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा में AQI 278 और ग्रेटर नोएडा में 240 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 292 रहा। इन सभी शहरों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
राजधानी के कुछ इलाकों में अपेक्षाकृत कम प्रदूषण देखने को मिला। रोहिणी और अशोक विहार में AQI 298, द्वारका सेक्टर-8 में 295, झरोदा कलां में 289 और इग्नू मैदान गढ़ी में 287 दर्ज किया गया। IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर यह 282 और अलीपुर में 279 रहा। लोधी रोड पर सबसे कम AQI 203 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है।