Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL जैसी लीगों पर कसेगा नकेल! नए नियम लाने की तैयारी; ICC 2035 तक के लिए ब्लूप्रिंट करेगा तैयार

IPL जैसी लीगों पर कसेगा नकेल! नए नियम लाने की तैयारी; ICC 2035 तक के लिए ब्लूप्रिंट करेगा तैयार

ICC Meeting: क्रिकेट की सबसे बड़ी गवर्निंग बॉडी यानी आईसीसी की बैठक होने जा रही है। जिसमें कई निर्णायक फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक के दौरान टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देन, लीग क्रिकेट को लेकर नय नियम और 2035 तक के आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर चर्चा की जाएगी।  

दुनियाभर में खेले जाने वाले फ्रेंचाइजी क्रिकेट की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय मुकाबले, खिलाड़ियों की उपलब्धा और राष्ट्रीय टीमों की प्राथमिकताओं को लेकर चुनौती पैदा हो रही है।

लीग क्रिकेट को लेकर आ सकता है नया नियम  

जुलाई में आईसीसी की वार्षिक बैठक होने जा रही है। जहां Franchise League Review Group अपनी शुरुआती रिपोर्ट पेश करेगा। इस समूह को फ्रेंचाइजी क्रिकेट मंजूरी देने से जु़ड़े नियमों की समीक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। इसका उद्देश्य ऐसे नियम बनाना है, जो क्रिकेट के हितों की रक्षा करे। बता दें कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सामने कई चुनौती खड़ी हो गई थी। जिसमें खिलाड़ियों के व्यस्त कार्यक्रम, बोर्ड के हित और खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीमों के लिए उपलब्धता जैसे विषय चर्चा में है। अब आईसीसी देखेगा कि ऐसे नियम बनाए जाए जिससे लीग क्रिकेट का भी विस्तार हो और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी प्रभावित ना हो।              

आईसीसी के कामकाज की होगी समीक्षा  

आईसीसी की बैठक में क्रिकेट के अलावा कामकाज की भी चर्चा होगी। आईसीसी अपने कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था का रिव्यू करेगा। गवर्नेंस रिव्यू कमेटी अपनी शुरुआती रिपोर्ट पेश करेगी। इस समिति को आईसीसी के प्रशासनिक ढांचे और गवर्नेंस की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जुलाई में हुई वार्षिक बैठक के बाद इस समिति का गठन किया गया था। कमेटी का काम आईसीसी की व्यवस्था को प्रभावी बनाना है। हालांकि, फिलहाल शुरुआती रिपोर्ट ही रखी जाएगी।       

 

Also read: मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं खेल हार्दिक पांड्या पाएंगे, चोट के कारण T20 WC से पहले वापसी में देरी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2027: आईपीएल में सबसे बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में गए, अर्शदीप MI से जुड़े

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के सबसे बड़े प्लेयर ट्रेड में से एक के तहत मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स (PBKS) में शामिल होने जा रहे हैं। इसके बदले में पंजाब किंग्स भारत के प्रमुख टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस को सौंपेगी।

Virat Kohli: भाई दूज पर विराट कोहली की बहन ने शेयर की पुरानी फोटो, प्यार भरे संदेश ने जीता दिल

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को उनकी बहन भावना कोहली ढींगरा ने सोशल मीडिया पर भाई दूज की दिल से बधाई दी, जिसमें उन्होंने प्यार से उन्हें अपना "छोटा" कहा। त्योहार के मौके पर, भावना ने अपने भाइयों विकास और विराट के लिए एक खास मैसेज शेयर किया, जिसमें उनके भाई-बहन के रिश्ते की एक झलक दिखाई गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast