Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अभय चौटाला का BJP-कांग्रेस पर हमला, बोले- एक नागनाथ तो दूसरा सांपनाथ; धान खरीद में घोटाले का भी लगाया आरोप

Haryana News: अभय चौटाला का BJP-कांग्रेस पर हमला, बोले- एक नागनाथ तो दूसरा सांपनाथ; धान खरीद में घोटाले का भी लगाया आरोप

Haryana News: हरियाणा में INLD नेता अभय चौटाला ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि एक नागनाथ है और दूसरा सांपनाथ, दोनों मिलकर देश को कमजोर कर रहे हैं। अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ‘B टीम’ वाले बयान पर भी पलटवार किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव, संविधान दिवस, कांग्रेस के अभियानों और हरियाणा में धान खरीद को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उस बयान पर अभय चौटाला ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्यसभा चुनाव के बाद B टीम को लेकर स्थिति सबके सामने स्पष्ट हो जाएगी। अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गंभीर मुद्दों पर बात करने के बजाय केवल कार्यक्रमों में दिखाई देते हैं।

पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने के दावे पर भी अभय चौटाला ने नायब सैनी को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पंजाबी भाषा और पंजाब की संस्कृति की भी जानकारी नहीं है। वहीं, कांग्रेस के ‘हर घर प्रमुख’ और ‘वोट रक्षक’ अभियान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब हर घर में लड़ाई करवाने की तैयारी कर रही है।

राज्यसभा चुनाव और संविधान को लेकर बीजेपी-कांग्रेस पर सवाल

अभय चौटाला ने संविधान दिवस और संविधान रक्षा मार्च को लेकर बीजेपी तथा कांग्रेस दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने 1982 के हरियाणा के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सत्ता हासिल करने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया।

राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। अभय चौटाला का दावा था कि चुनाव के दौरान विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये तक के ऑफर दिए जाने की चर्चा रही। उन्होंने कहा कि वोट खरीदकर संविधान बचाने की बात करना ढोंग है।

उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए छोटे-मोटे प्रदर्शन करने का आरोप भी लगाया। अभय चौटाला ने कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ दिखावा करती हैं, जबकि अंदर से मिली हुई हैं। उनके मुताबिक, युवाओं को दोनों दलों की राजनीति समझ आ चुकी है और आने वाले समय में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

धान खरीद में घोटाले नहीं, किसानों के साथ लूट हुई: अभय चौटाला

प्रेसवार्ता में अभय चौटाला ने हरियाणा में धान खरीद का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में धान खरीद में केवल गड़बड़ी नहीं हुई, बल्कि किसानों के साथ लूट की गई है। उनके अनुसार, बीजेपी सरकार आने के बाद से नमी के नाम पर किसानों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2014 से 2024 तक हर साल धान खरीद में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया गया।

INLD नेता ने आरोप लगाया कि किसानों को नकद भुगतान दिखाकर उनका पैसा हड़प लिया गया और J-फॉर्म में दर्ज रकम भी कई किसानों तक नहीं पहुंची। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से धान लाकर हरियाणा में बेचा गया। अभय चौटाला ने ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ और बायोमेट्रिक जैसी शर्तों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि इन प्रक्रियाओं से किसानों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

30 नवंबर तक धान खरीद जारी रखने की मांग

अभय चौटाला ने कहा कि मंडियों और खेतों में धान पड़ा होने के बावजूद खरीद बंद की जा रही है। उन्होंने सरकार से 30 नवंबर तक धान खरीद जारी रखने की मांग की। साथ ही गेट पास, तुलाई और खरीद रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए दावा किया कि नियमों का पालन किए बिना सैकड़ों क्विंटल धान बेचा गया।

उन्होंने धान खरीद में कथित घोटाले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की। अभय चौटाला ने ऐलान किया कि किसानों से कथित तौर पर लूटा गया पैसा वापस दिलाया जाएगा और दोषियों को जेल भिजवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। हालांकि, प्रेसवार्ता में लगाए गए इन आरोपों पर संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: भिवानी के ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी नई बसें, सरकार ने जारी किया 500 बसों का टेंडर

Haryana News: हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के परिवहन बेड़े को मजबूत करने के लिए 500 नई बसों का टेंडर जारी किया गया है। इस योजना के तहत भिवानी रोडवेज डिपो को 40 नई बसें मिलने जा रही हैं, जो पूरे हरियाणा में किसी एक डिपो को मिलने वाली सबसे ज्यादा बसें हैं। नई बसों के आने से ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी दूर होगी और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। भिवानी रोडवेज के जीएम दीपक कुंडू ने बताया कि नई बसें मिलने के बाद प्रभावित रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

जमीनी विवाद ने पैदा की खाई...मामला सुलझते ही एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े सगे भाई; भावुक करने वाला है मामला

Uttar Pradesh News: जमीन का विवाद और संपत्ति का बंटवारा क्या नहीं कराता है। लोग अपनों को भूल जाते हैं, अपनों को छोड़िए सगे भाई एक-दूसरे को देखना तक नहीं चाहते। कलयुगी की इस दुनिया संपत्ती और जमीनी के सामने रिश्ता को तरजीह देता कौन है लेकिन, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से जो खबर आई है, उससे सुनकर आप भावुक हो जाएगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast