Search KhabarFast

Press ESC to close

Instagram-TikTok को पीछे छोड़ देगा ChatGPT का नया हथियार, Sora ऐप से शॉर्ट वीडियो की दुनिया में तहलका

Instagram-TikTok को पीछे छोड़ देगा ChatGPT का नया हथियार, Sora ऐप से शॉर्ट वीडियो की दुनिया में तहलका

Sora App: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया तूफान आ गया है। OpenAI ChatGPT के लिए जाना जाता है, ने हाल ही में अपना नया वीडियो जनरेशन मॉडल 'Sora 2' लॉन्च किया है। इसके साथ ही एक सोशल मीडिया ऐप 'Sora' भी पेश किया है। यह ऐप शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कंटेंट के लिए बनाया गया है, जो सीधे इंस्टाग्राम रील्स और टिकटॉक जैसी प्लेटफॉर्म्स को चुनौती दे रहा है। खास बात यह है कि Sora ऐप पूरी तरह AI-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है, जहां यूजर्स बिना किसी मौजूदा वीडियो या इमेज को कॉपी किए, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स से ही हाई-क्वालिटी वीडियोज क्रिएट कर सकते हैं।

क्या है Sora ऐप?

30सितंबर 2025को लॉन्च हुए Sora ऐप को OpenAI ने 'क्रिएटिविटी के लिए ChatGPT मोमेंट' करार दिया है। यह iOS ऐप फिलहाल अमेरिका और कनाडा में इनवाइट-ओनली बेसिस पर उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही अन्य देशों में विस्तार की योजना है। ऐप का इंटरफेस टिकटॉक जैसा ही है – वर्टिकल वीडियो फीड, स्वाइप-टू-स्क्रॉल नेविगेशन और 'फॉर यू' सेक्शन। लेकिन अंतर यह है कि यहां हर वीडियो AI से बनाया जाता है, जो 10सेकंड तक के क्लिप्स को फोटोरियलिस्टिक क्वालिटी में जेनरेट करता है।

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने X पर लिखा 'यह नया मॉडल Sora 2और एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो वीडियोज क्रिएट, शेयर और व्यू करने को आसान बनाता है।' ऐप में 'कैमियो' फीचर भी है, जहां यूजर्स अपना फेस स्कैन करके खुद को AI वीडियोज में इंसर्ट कर सकते हैं बिना किसी रियल फुटेज के। 

कैसे काम करता है Sora?

Sora ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना किसी मौजूदा कंटेंट को 'चुराए' काम करता है। यूजर्स टेक्स्ट, फोटोज या अपनी आवाज के सैंपल्स से वीडियोज जेनरेट करते हैं। Sora 2मॉडल फिजिक्स के लॉज को बेहतर तरीके से फॉलो करता है - जैसे बास्केटबॉल शॉट मिस होने पर बॉल बैकबोर्ड से रिबाउंड हो जाती है। यह मॉडल पहले के Sora से ज्यादा कंट्रोलेबल है, जिसमें सिंक्रनाइज्ड डायलॉग और साउंड इफेक्ट्स भी ऐड हो सकते हैं।

इसके अलावा ऐप में रीमिक्स फीचर भी है, जहां यूजर्स दूसरों के AI वीडियोज को एडिट कर सकते हैं। एल्गोरिदम यूजर की Sora एक्टिविटी, लोकेशन और चैटजीपीटी हिस्ट्री (ऑप्शनल) के आधार पर पर्सनलाइज्ड फीड दिखाता है। चैटजीपीटी प्रो यूजर्स को Sora 2प्रो मॉडल फ्री एक्सेस मिलता है, जबकि फ्री वर्जन में लिमिटेड जेनरेशन है।

ऐप स्टोर पर मचा धमाल

लॉन्च के महज दो दिनों में Sora ने ऐपल के यूएस ऐप स्टोर पर नंबर 1स्पॉट हासिल कर लिया, गूगल के Gemini और OpenAI के ही ChatGPT को पीछे छोड़ते हुए। पहले दो दिनों में 1,64,000डाउनलोड्स हुए, जो इनवाइट-ओनली होने के बावजूद वायरल हिट साबित हो रहा है। यूजर्स ने क्रिएटिव वीडियोज शेयर किए, जैसे सैम ऑल्टमैन का AI वर्जन जंगल या स्टेडियम में बोलता हुआ।

लेकिन Sora की सफलता के साथ विवाद भी जुड़े हैं। क्रिटिक्स इसे 'AI स्लॉप' कह रहे हैं – यानी लो-क्वालिटी, एडिक्टिव कंटेंट जो सोशल मीडिया को और खराब कर सकता है। कॉपीराइट इश्यूज पर ओपनएआई ने कहा कि वे राइट्स होल्डर्स को कंट्रोल देंगे; डिज्नी जैसे स्टूडियोज ने पहले ही ऑप्ट-आउट कर लिया है। ऐप वॉटरमार्क्स और मेटाडेटा से AI कंटेंट को लेबल करता है, लेकिन डीपफेक रिस्क्स जैसे फेक क्राइम वीडियोज (जैसे ऑल्टमैन चोरी करता हुआ) ने चिंता बढ़ाई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाटा पंच को सीधी टक्कर देगी Maruti Suzuki की ये 5 नई SUV, इस मॉडल पर टिकी सबकी नजर

Maruti Suzuki New SUV: मारुति सुजुकी भारतीय SUV बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जी-तोड़ काम कर रही है। कंपनी 2026-2027 में 5 नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें टाटा पंच को सीधी टक्कर देने वाली नई माइक्रो SUV Y43 और फ्रॉन्क्स हाइब्रिड शामिल हैं।

Retro Style में लगा नया तड़का! Vespa ने पेश किया Tech 80th एडिशन वाला स्कूटर, फीचर्स ने खींचा ध्यान

Vespa Tech 80th Edition: आइकॉनिक इटैलियन स्कूटर ब्रांड वेस्पा ने अपनी 80वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाते हुए भारत में खास Vespa Tech 80th Anniversary Edition लॉन्च कर दी है। बता दें. 23 अप्रैल 1946 को पहली वेस्पा के पेटेंट फाइल होने के ठीक 80 साल बाद यह स्पेशल एडिशन बाजार में आई है।

भारत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक Mercedes-Benz CLA, 792 KM तक की रेंज का दावा

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Mercedes-Benz ने भारतीय बाजार में अपनी नई फुली इलेक्ट्रिक Mercedes-Benz CLA को लॉन्च कर दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत 55 लाख रुपये रखी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast