Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक Mercedes-Benz CLA, 792 KM तक की रेंज का दावा

भारत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक Mercedes-Benz CLA, 792 KM तक की रेंज का दावा

Mercedes Benz Cla Electric: लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Mercedes-Benz ने भारतीय बाजार में अपनी नई फुली इलेक्ट्रिक Mercedes-Benz CLA को लॉन्च कर दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत 55 लाख रुपये रखी गई है, जो इसके CLA 200 वेरिएंट के लिए है। वहीं CLA 250+ की कीमत 59 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट CLA 250+ Launch Edition की कीमत 64 लाख रुपये तय की गई है। 

CLA का इलेक्ट्रिक अवतार 

यह पहली बार है जब CLA मॉडल को पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया गया है। इससे पहले इसे कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था और मार्च 2025 में इसका प्रोडक्शन मॉडल सामने आया था। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स-CLA 200, CLA 250+ और 250+ Launch Edition-में लॉन्च किया है। नई CLA का डिजाइन काफी मॉडर्न और आकर्षक है। इसमें पारंपरिक ग्रिल की जगह एक खास पैनल दिया गया है, जिस पर 142 चमकते हुए स्टार डिजाइन बने हैं और बीच में Mercedes का लोगो है। साइड प्रोफाइल में कार पहले से ज्यादा स्लीक दिखती है और इसमें फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ LED लाइट बार और स्टार-थीम डिजाइन इसे और प्रीमियम बनाता है।

कैसा होगा इंटीरियर?

इंटीरियर की बात करें तो इसमें नया “Superscreen” सेटअप दिया गया है, जिसमें 10.25-इंच का डिजिटल डिस्प्ले और 14.6-इंच का टचस्क्रीन शामिल है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, मसाज सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और Burmester साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग और Level 2+ ADAS सिस्टम दिया गया है। साथ ही 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट और TPMS जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

भारतीय बाजार में मुकाबला

पावर की बात करें तो CLA 250+ में 85 kWh बैटरी दी गई है, जो 268 bhp की पावर देती है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 792 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि CLA 200 की रेंज 542 किलोमीटर है। 800-वोल्ट सिस्टम के साथ यह कार सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 325 KM तक चल सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला BYD Seal, Tesla Model Y और Kia EV6 से होगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। 

Also read: टाटा पंच को सीधी टक्कर देगी Maruti Suzuki की ये 5 नई SUV, इस मॉडल पर टिकी सबकी नजर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कैमरे वाले नए AirPods ला सकता है Apple, AI फीचर्स होंगे खास

Apple अपने नए एयरपॉड्स पर काम कर रहा है, जिसमें बिल्ट-इन कैमरा दिया जा सकता है। इन खास एयरपॉड्स को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट के अंतिम चरण में पहुंच गई है।

Hyundai लाएगी दो नई SUV, एक पेट्रोल तो दूसरी होगी इलेक्ट्रिक

दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी Hyundai Motor Company जल्द ही भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का फोकस अब भारत के तेजी से बढ़ते SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट पर है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast