Search KhabarFast

Press ESC to close

Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहे सबसे तगड़े AC ऑफर्स, 1.5 Ton की कीमत सुन उड़ जाएंदे होश

Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहे सबसे तगड़े AC ऑफर्स, 1.5 Ton की कीमत सुन उड़ जाएंदे होश

AC Summer Offers: गर्मी का सीजन शुरू होते ही एयर कंडीशनर (AC) की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। इसी बीच ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। बाजार में 1.5 टन क्षमता वाले AC की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, खासतौर पर Voltas, Daikin और Godrej जैसी कंपनियों के मॉडल अब पहले के मुकाबले सस्ते मिल रहे हैं। 

ऑफलाइन स्टोर्स पर ज्यादा फायदा

बता दें, इस समय केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ही नहीं बल्कि ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी तगड़े ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कई लोकल डीलर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम ग्राहकों को अतिरिक्त छूट, एक्सचेंज बोनस और इंस्टेंट कैशबैक दे रहे हैं। ऐसे में कई मामलों में कीमतें Amazon और Flipkart से भी कम पड़ सकती हैं।

AC पर मिल रहे ये खास ऑफर्स

1. चुनिंदा मॉडलों पर सीधा डिस्काउंट

2. पुराने AC के बदले एक्सचेंज ऑफर

3. नो-कॉस्ट EMI की सुविधा

4. फ्री इंस्टॉलेशन या कम चार्ज

Also read: Aadhaar Update: आधार धारकों के लिए अलर्ट! अब फ्री में अपडेट होगा 10 साल पुराना Aadhaar, जानिए पूरा प्रोसेस

1. Voltas 1.5 Ton AC

भारत की सबसे लोकप्रिय AC ब्रांड्स में से एक Voltas अपने बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के लिए जानी जाती है। 2026 मॉडल्स में Voltas के 1.5 टन 3-स्टार और 5-स्टार AC की कीमतें लगभग ₹30,000 से ₹45,000 के बीच देखी जा रही हैं।

1. 3-स्टार इन्वर्टर मॉडल: करीब ₹30,000 के आसपास

2. 5-स्टार मॉडल: ₹40,000+ रेंज में उपलब्ध

3. खासियत: तेज़ कूलिंग, लो मेंटेनेंस और मजबूत आफ्टर-सेल्स नेटवर्क

2. Daikin 1.5 Ton AC

Daikin को प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस AC ब्रांड माना जाता है। इसकी 1.5 टन 5-स्टार AC रेंज की कीमत लगभग ₹48,000 से ₹52,000 के बीच देखी जा रही है।

1. 5-स्टार इन्वर्टर AC: लगभग ₹50,000 के आसपास

2. खासियत: एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी, कम शोर और लंबी लाइफ

3. यह ब्रांड खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जो क्वालिटी और टिकाऊपन को प्राथमिकता देते हैं।

3. Godrej 1.5 Ton AC

भारतीय कंपनी Godrej भी इस समय किफायती AC सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 2026 में इसके 1.5 टन AC मॉडल्स की कीमत सबसे कम रेंज में देखी जा रही है।

1. शुरुआती कीमत: लगभग ₹29,000 से शुरू

2. खासियत: एनर्जी एफिशिएंसी, बेसिक लेकिन भरोसेमंद कूलिंग

3. लो-बजट ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aadhaar Update: आधार धारकों के लिए अलर्ट! अब फ्री में अपडेट होगा 10 साल पुराना Aadhaar, जानिए पूरा प्रोसेस

Aadhaar Update Alert: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों को बड़ी राहत दी है। अब 10 साल पुराने आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य दस्तावेजी जानकारी को 14 जून 2026 तक पूरी तरह फ्री में अपडेट कराया जा सकता है।

बीमारी का इलाज AI से पूछना कितना सही? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

AI Medical Advice Accuracy: क्या आप बीमारी के लक्षण बताकर AI चैटबॉट से इलाज या सलाह मांग रहे हैं? एक ताजा अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पांच प्रमुख AI प्लेटफॉर्म्स ने स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब में करीब 50 प्रतिशत मामलों में भ्रामक या समस्या पैदा करने वाली सलाह दी, जिसमें 20 प्रतिशत जवाब अत्यधिक जोखिम भरे पाए गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें