
Jio Hotstar Glitch: चैंपियन ट्रॉफी 2025से ठीक पहले मुकेश अंबानी की कंपनी Jio ने Hotstar के साथ मिलकर JioHotstar प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और हॉटस्टार के मर्जर से बना है। लेकिन भारत के पहले ICC Men’s Champions Trophy के मैच से पहले JioHotstar प्लेटफॉर्म पर लोगों को कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि हॉटस्टार पर पहले से ही स्पोर्ट्स इवेंट्स का लाइव स्ट्रीम किया जा रहा था। जिसे अब Reliance Jio के साथ मर्जर कर दिया है। इसके मर्जर होने के बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर मैच देखते समय लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, मैच के लाइव स्ट्रीम के बीच लोगों को कुछ तकनीकी समस्या से जूझना पड़ा। इस वजह से उन्हें मैच देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
लाखों यूजर्स ने शेयर किया एक्सपीरियंस
तकनीकी समस्या से जूझ रहे क्रिकेट लवर्स ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। कुछ लोगों ने लिखा कि उन्होंने मैच के कुछ सीन्स को मिस कर दिया। तो वहीं, कुछ लोगों ने लिखा कि उन्हें बफरिंग का सामना करना पड़ा। कभी उन्हें ब्लैकआउट स्क्रीन देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हमारी इस समस्या का कारण मुकेश अंबानी का ऐप जियो है। एक यूजर ने लिखा कि हमेशा से ही जियो का प्रसारण खराब रहा है।
बता दें, 19 फरवरी से पाकिस्तान में चैंपियन ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। जिसका पहला मैच पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया। जिसे न्यूज़ीलैंड ने जीता है। वहीं, सुरक्षा कारणों के चलते भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। ऐसे में आज इस टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में खेला जा रहा है। लेकिन अब इसकी लाइव स्ट्रीमिंग में कुछ समस्या आने से लोग निराश है।
Leave a comment