Search KhabarFast

Press ESC to close

Maruti Suzuki Price Hike: मारुति ने दिया झटका! आज से महंगी हो गईं कारें, जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें

Maruti Suzuki Price Hike: मारुति ने दिया झटका! आज से महंगी हो गईं कारें, जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें

Maruti Suzuki Car Price Hike:अगर आप मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी ने अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 22 नवंबर 2026 यानी आज से लागू हो गई हैं। कंपनी ने औसतन 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि किन कारों के कौन से वेरिएंट कितने महंगे हुए हैं।

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, चुनिंदा मॉडल की वॉल्यूम-वेटेड एवरेज कीमत में करीब 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब है कि सभी कारों की कीमतों में एक समान इजाफा नहीं हुआ है।

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कार की कीमत 5 लाख रुपये है तो 0.31 फीसदी के हिसाब से करीब 1,550 रुपये का अंतर बनता है। इसी तरह 10 लाख रुपये की कार पर करीब 3,100 रुपये और 15 लाख रुपये की कार पर करीब 4,650 रुपये का अंतर हो सकता है। हालांकि, ये केवल औसत दर के आधार पर उदाहरण हैं। वास्तविक बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती है।

क्यों बढ़ाए गए कारों के दाम?

मारुति सुजुकी ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे लगातार बढ़ रहे लागत के दबाव को वजह बताया है। कंपनी के मुताबिक, उत्पादन लागत और अन्य खर्चों को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि उसकी कोशिश ग्राहकों पर कीमतों में बढ़ोतरी का असर कम से कम रखने की है।

2026 में चौथी बार बढ़ाए कारों के दाम

मारुति सुजुकी ने साल 2026 में इससे पहले भी कई बार कारों की कीमतों में इजाफा किया है। जून और अगस्त में कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद सितंबर में चुनिंदा मॉडल की कीमतें 20 हजार रुपये तक बढ़ाई गई थीं। अब 22 नवंबर को की गई नई बढ़ोतरी इस साल कंपनी का चौथा प्राइस रिवीजन है। लगातार बढ़ती लागत के बीच कंपनी ने एक बार फिर कीमतों में बदलाव का फैसला लिया है। 
 

Also read: राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़ा बवाल! मतगणना में 28 बूथों की EVM नहीं खुलीं, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पत्नी की हार बर्दाश्त नहीं हुई, विधायक के पीए ने गांव को कर दिया अंधेरे में, उतार लीं सारी लाइटें

Rajasthan Panchayat Election Results: राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों में कई दिग्गजों के परिजनों और समर्थकों को भी हार का सामना करना पड़ा है। टोंक जिले से ऐसा ही एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक विधायक के पीए की पत्नी पंचायत का चुनाव हार गई, जिसके बाद गांव में लगी स्ट्रीट लाइटें उतरवा ली गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी है। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए सड़कों पर लाइटें लगाई थी, लेकिन जब चुनाव में हार मिली तो इन लाइटों को उतरवा लिया गया है।

CAQM Report Card 2026: प्रदूषण रोकने के दावे, लेकिन जमीन पर काम जीरो! CAQM के रिपोर्ट कार्ड में खुली दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों की पोल

Pollution Control Measures: कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने एयर पॉल्यूशन से निपटने के उपायों को लागू करने में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के परफॉर्मेंस का आकलन और रैंकिंग शुरू कर दी है। इसके 2026 के रिपोर्ट कार्ड में अक्टूबर तक की प्रोग्रेस को कवर किया गया है और इंडस्ट्रियल इंस्पेक्शन, वेस्ट मैनेजमेंट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पॉल्यूशन-मॉनिटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई खास एरिया में बड़ी कमियों को हाईलाइट किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast