Search KhabarFast

Press ESC to close

Tata Chairman Resigns: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, पद छोड़ने की वजह हैरान करने वाला

Tata Chairman Resigns: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, पद छोड़ने की वजह हैरान करने वाला

N Chandrashekhran Resigns: देश की सबसे बड़े कंपनियों में गिनी जाने वाली टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब बतौर चेयरमैन उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा। एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होगा।

एन चंद्रशेखरन ने कंपनी की 18 अगस्त को होने वाली सालाना आम बैठक से पहले इस्तीफा का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर के तौर पर उनके दोबारा चुने जाने को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही थी और टाटा ग्रुप के अंदर तनाव बना हुआ था।

एन चंद्रशेखरन ने क्या कहा

वहीं, इस्तीफा देन के बाद एन चंद्रशेखरन ने कहा कि मैंने टाटा संस के बोर्ड को सूचित कर दिया है। फरवरी 2027 में अपना कार्यकाल पूरा करूंगा। मैंने बोर्ड के उत्तराधिकारी पर फैसला लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप में अपने प्रोफेशनल जीवन के 40 साल पूरे कर लिए हैं। इस प्रतिष्ठित संस्थान में योगदान देने का मौका मिलना मेरे लिए सुनहरा रहा। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप का नेतृत्व करना बहुत सम्मान की बात रही है।

किस कारण हुआ इस्तीफा

कंपनी के मुताबिक 18 अगस्त को बैठक होने वाली थी और उस बैठक में चंद्रशेखरन के कार्यकाल बढ़ाने के लिए वोट दिया जाना था। दोबार नियुक्ति की नौबत टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और चंद्रशेखरन के बीच मतभेदों के कारण आई। बताया जा रहा है कि नोएल टाटा ने ग्रुप के कुछ नए बिजनेस के परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए थे। इनके बीच बोर्ड में प्रतिनिधित्व, ग्रुप की रणनीति और माइनॉरिटी शेयरहोल्डर के कारण भी असहमति थी। इस विवाद के कारण टाटा संस के एक डायरेक्टर को भी बाहर होना पड़ा है।   

Also read: Ranchi Protest: छात्र प्रदर्शन के बीच सीएम सोरेन का बड़ा ऐलान, बोले- जांच करवाने को तैयार हैं
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूस की तरफ से दलीलें पेश करते दिखेंगे पूर्व CJI चंद्रचूड़, इस मामले की सुनवाई करेगा तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल

DY Chandrachud: देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ एक बार फिर काली वर्दी में नजर आने वाले हैं। इस बार वह रूस की तरफ से कानूनी दांव-पेंच लड़ाते हुए नजर आएंगे। रूस ने उन्हें यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशाचाडबैंक की तरफ से दायर याचिका में दलीलें रखने के लिए मध्यस्थ नियुक्त किया है।

अमित शाह की चुनौती पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा – हमें कोई दिलचस्पी नहीं, क्योंकि...

Rahul Gandhi on Amit Shah: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संकेत दिया कि विपक्ष अपने विरोध प्रदर्शन से पीछे हटने को तैयार नहीं है और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शनों पर कथित पुलिस कार्रवाई पर सदन में बहस के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast