तैमूर का स्पोर्टी लुक आया सामने

तैमूर का स्पोर्टी लुक आया सामने

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूटनेस से सबको अपनी ओर आकर्षित करते रहते है।

वह अकसर मीडिया से भी काफी फ्रेंडली अपनो पोज देते दिखाई देते नजर आते रहते है। उनकी तस्वीरें जब भी सोशल मीडिया पर आती हैं तो वह उसी वक्त ही खूब वायरल होने लगती हैं। तैमूर इन दिनों कोई ना कोई एक्टिविटी करते नजर आते रहते हैं। हाल ही में उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है जैसे वह साइकिल चलाना सीख गए हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तैमूर साइकिल चला रहे हैं।

तैमूर अपनी क्यूटनेस से अपनी हर एक तस्वीर में चार चांद डालते है। बता दे कि तैमूर रेड कलर की साइकिल चलाते बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। वही उनके बड़े बालों का हेयरस्टाइल हर बार की तरह बेहद ही शानदार लग रहा है। तैमूर की ये साइकिल सवार तस्वीर इनकी स्पोर्टी लुक दर्शा रही है। तैमूर का नाम उन स्टारकिड में शुमार है जिनकी तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लोग भी उनकी नई तस्वीरों का इंतजार करते हैं।

Leave a comment