Search KhabarFast

Press ESC to close

बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हल्द्वानी में रेलवे की जमीन से हटेगा अतिक्रमण

बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हल्द्वानी में रेलवे की जमीन से हटेगा अतिक्रमण

Supreme Court: उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का रास्ता साफ हो गया है। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि जमीन रेलवे की है और उसका उपयोग रेलवे ही कर सकता है। याचिकाकर्ता यह नहीं कह सकता है कि उन्हें उस जमीन पर रहने दिया जाए।  

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सबसे पहले उन परिवारों की पहचान की जाए जो विस्थापित होंगे। यदि परिवारों को हटाया जाता है, तो रेलवे प्रभावित होने वाले परिवारों छह महीने तक 2 हजार रुपए की सहायता देंगे। 

अप्रैल में फिर होगी सुनवाई

उच्चतम न्यायालय साफ निर्देश दिया कि नैनीताल जिले की राजस्व प्राधिकरण, जिला प्रशासन और रेलवे संयुक्त रूप से कैंप लगवाएं, ताकी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कर सके। ईद के एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाए। नैनीताल के डीएम को सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकी सभी पात्र परिवार आवेदन कर सकें। सामाजिक कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर योजना की जानकारी देने के लिए कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई अप्रैल में होगी, तब तक रेलवे अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

प्रशांत किशोर ने किया विरोध

याचिकाकर्ता की तरफ पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि लगभग 50 हजार लोग दशकों से वहां बसे हुए हैं। प्रशांत भूषण का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर पुनर्वास ठीक नहीं है। प्रशांत भूषण ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये पट्टे की जमीन है और रेलवे ने इससे पहले कभी जमीन की मांग नहीं की। प्रशांत भूषण की दलील पर सीजेआई ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कब्जा करने वाले थोड़े ही तय करेंगे की आखिर रेलवे को किस जमीन का इस्तेमाल करना है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये सरकार की जमीन है, इस पर आखिरकार कब्जा है।         

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें