Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में सुपर सियासी संडे, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, तो BJP का सिख मार्च, पीड़ितों की भी एंट्री

दिल्ली में सुपर सियासी संडे, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, तो BJP का सिख मार्च, पीड़ितों की भी एंट्री

BJP Padayatra And Congress Raily: दिल्ली में आज सियासी सुपर संडे होगा। क्यूंकि एक तरफ रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी बड़ा आयोजन होने जा रहा हैं। बता दें की आज ही भाजपा भी दिल्ली में 1984 के एंटी सिख दंगों के पीड़ितों के परिवारों के साथ मार्च करने वाली है। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी करेंगे। भाजपा द्वारा आयोजित इस मार्च में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं का नाम शामिल हैं।  बीजेपी की इस पदयात्रा में दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा से भी कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटने वाला हैं,जिसके कारण दिल्ली में आज पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बीजेपी की पदयात्रा दिल्ली में हरिनगर डीटीसी बस डिपो से शुरू होगी और तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर खत्म होगी।

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा हैं की कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली के लिए  जानबूझकर 1 नवंबर तारीख चुनी है। क्योंकि आज ही सिख विरोधी हिंसा हुई थी। जिसके विरोध में भाजपा आज पदयात्रा निकालेगी। यह मार्च पश्चिमी दिल्ली में हरि नगर से तिलक नगर करीब एक किलोमीटर तक निकाला जाएगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मार्च का नेतृत्व करेंगे, इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवार, सिख समुदाय समेत 5000 लोग शामिल होंगे। इस रैली के लिए भाजपा की तरफ से भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं रामलीला मैदानं में कांग्रेस की रैली को देखते हुए लोगों का जुटान शुरू हो गया हैं।

Also read: Rule Change 01 November: टोल पास से लेकर GST नियमों तक...आज 01 नवंबर से लागू हो रहे ये बड़े बदलाव; दिल्ली प्रदूषण संबंधी नियम भी बदले

कांग्रेस को उसके इतिहास पर घेरने की तैयारी में भाजपा

बताया जा रहा हैं की भाजपा मार्च के  जरिए कांग्रेस को उसी के इतिहास पर घेरने वाली हैं। प्रदर्शन में 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों और उनके परिवारों को शामिल किया गया है। बीजेपी के सीनियर सिख नेताओं के नेतृत्व में हो रहे इस मार्च का मकसद जनता को कांग्रेस शासन के दौरान हुए दंगों की याद दिलाना और विपक्षी गठबंधन के 'लोकतंत्र बचाओ' के नारे को खोखला साबित करना है। वहीं दोनों तरफ बड़ी सियासी हलचल को देख प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं। और सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त की गयी हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CBSE Date Sheet 2027: कभी भी आ सकती है 10वीं-12वीं की डेटशीट, इंतजार हुआ खत्म, ऐसे करें चेक

CBSE Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10वीं और 12वीं के परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो सकता हैं। बोर्ड की ओर से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट कभी भी जारी हो सकता हैं। बता दें की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट (Time Table) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाने वाली है।

INDIA ब्लॉक की रैली से व्यापारियों की बढ़ी चिंता, दिवाली सीजन में दिल्ली के बाजारों में छाया सन्नाटा; 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की आशंका

INDIA bloc rally Delhi: मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज 01 नवंबर 2026 रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की 'चलो दिल्ली' रैली होने वाली है। इस बीच, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक रैली की वजह से रामलीला मैदान के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले मार्केट में करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रहेंगे, जिस वजह से दिल्ली के दिवाली-सीजन के ट्रेड पर बुरा असर पड़ सकता है।

रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली, अभेद्य किले में घिरी दिल्ली; 14 जोन और 200 CCTV से होगी निगरानी

INDIA bloc rally Ramlila Maidan: आज 01 नवंबर 2026 रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की 'चलो दिल्ली' रैली होने वाली है। इस रैली में विपक्षी पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता, छात्र समूह समेत बड़ी संख्या में आमजन शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। तो वहीं, विपक्षी पार्टी की इस बड़ी रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast