November 01 2026 Rule Change: आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है। हर महीने की तरह इस बार भी देश में कई अहम नियम और बदलाव लागू हो गए है। जिसका सीधा आम लोगों पर पड़ने वाला है। दरअसल, इन बदलावों में हाईवे यात्रा, बैंकिंग, पेंशन, मोबाइफ फोन यूजर्स, दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण उपायों जैसे कई नियम और बदलाव शामिल हो, जो आज 01 नवंबर 2026 से लागू हो गए है। तो चलिए इसके बारे में जानते है।
1. मोबाइल यूजर्स के लिए आया CNAP Rule
दूरसंचार विभाग (DoT) ने 4G और 5G नेटवर्क पर कॉलर नेम प्रजेंटेशन (CNAP) सेवा शुरू कर दी है। जिसके तहत अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर आपकी फोन स्क्रीन पर कॉलर का KYC-रजिस्टर्ड नाम दिखेगा। इस बदलाव का उद्देश्य साइबर ठगी पर लगाम लगाना है।
2. टोल टैक्स पास को लेकर बदला नियम
राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने के लिए टोल टैक्स पास को लेकर नियमों में बदलाव किए गए है। नए नियमों के तहत अब टोल प्लाजा के लगभग 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों के लिए सालाना लोकल पास शुरू हो गया है। ये सालाना पास 1500 रुपये का होगा।
Also read: Delhi Traffic Alert: दिल्ली में आज कई रास्ते बंद, 2 बड़ी रैलियों के चलते ट्रैफिक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
3. दिल्ली-NCR में प्रदूषण संबंधी नियम लागू
अक्सर सर्दियों के समय दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए इस स्तर को कम करने के लिए सरकार ने विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है, जो आज 01 नवंबर से लागू हो रहे है। इसके तहत दिल्ली में नॉन-BS6 वाहनों की एंट्री रोक लगाई गई है। हालांकि, CNG और BS6 वाहनों को छूट दी गई है। इसके अलावा पार्किंग स्थलों पर शुल्क को भी दोगुना कर दिया गया है। साथ ही, 50% वर्क फ्रॉम होम और निर्माण कार्यों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।
4. GST नियमों में बदलाव
आज 01 नवंबर से GST से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो रहे है, जिससे कारोबारियों और छोटे व्यापारियों को राहत मिल सकती है। निर्यात रिफंड से जुड़ी न्यूनतम सीमा हटाने जैसे बदलाव किए गए है।
5. पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट
अगला बदलाव पेंशनर्स के लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ा है, जिसके तहत 80 साल से कम उम्र के सरकारी पेंशनर्स 01 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके लिए आप बैंक शाखा, डाक विभाग या आधार आधारित डिजिटल ‘जीवन प्रमाण’ ऐप का यूज कर सकते है।