Search KhabarFast

Press ESC to close

Success Story: मां का निधन..पिता ने बढ़ाया हौसला, बेटी बनीं IAS अफसर

Success Story: मां का निधन..पिता ने बढ़ाया हौसला, बेटी बनीं IAS अफसर

Success Story : UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं। कुछ युवा कई प्रयासों के बाद भी परीक्षा पास करने में असफल हो जाते हैं, लेकिन कुछ होनहार युवा पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर सफलता प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं हरियाणा के रोहतक जिले के मेहम से ताल्लुक रखने वाली IAS अंकिता चौधरी के बारे में।

दुर्घटना में मां को खोया

आपको बता दें कि रोहतक जिले के मेहम से ताल्लुक रखने वाली अंकिता चौधरी UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटी थीं और इसी दौरान एक दुर्घटना में उन्होंने अपनी मां को खो दिया। इतने बड़े झटके के बाद अंकिता अकेली पड़ गईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। पिता ने उनका हौसला बढ़ाया तो वह फिर से तैयारी में जुट गईं और अपने दूसरे प्रयास में 14वीं रैंक के साथ IAS बनकर  इतिहास रच दिया।

Also read: Success Story: गरीबी, ताने और मां का निधन... फिर भी नहीं टूटा हौसला, रिक्शा चालक का बेटा बना IAS


IAS अंकिता चौधरी ने इंडस पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से केमिस्ट्री से ग्रेजुएशन पूरी की। ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

साल 2017 में अंकिता ने पहली बार UPSC परीक्षा में शामिल हुईं। अपने पहले प्रयास में वह असफल रहीं लेकिन तैयारी में जुटी रहीं। अंकिता के पिता एक चीनी मिल में अकाउंटेंट हैं और मां हाउसवाइफ थी। अंकिता ने साल 2018 में दूसरी बार UPSC की परीक्षा में शामिल होकर अंकिता ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 14वीं रैंक के साथ IAS बनीं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

BPSC Success Story: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (पलेरा) की निवासी आस्था दमेले ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन बिहार में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) के पद पर हुआ है।

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, हजारों की संख्या में बढ़ाईं गई MBBS की सीटें

MBBS Seats Allotement Increases: नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी हाथ लगी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस सीटों की आधिकारिक सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है।

NEET अनियमितताओं पर केरल में विरोध तेज, मंत्री रोजी एम जॉन ने 40 दिन के आंदोलन का ऐलान किया

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने गुरुवार को नीट परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की निंदा करते हुए 40 दिनों तक कई चरणों में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast