झारखंड के खूंटी में 3 नाबालिगों से गैंगरेप, पुलिस ने 18 आरोपियों को दबोचा

झारखंड के खूंटी में 3 नाबालिगों से गैंगरेप, पुलिस ने 18 आरोपियों को दबोचा

Jharkhand Gangrape: झारखंड के खूंटी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले पांच नाबालिग लड़कियों को अगवा किया गया। फिर उनमें से तीन के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज किया। जिसकी बाद जांच पड़ताल करने पर सभी आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग थे। इसलिए उन्हें किशोर सुधार गृह (Juvenile Home) भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला झारखंड के खूंटी जिले का है। इस मामले में खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि ये घटना शुक्रवार देर रात की है। जब पांच नाबालिग लड़कियां शादी समारोह से अपने घर वापस आ रही थी। इसी बीच, कुछ लड़कों ने उनका पीछा कर रहे थे। कुछ दूर जाकर उन्होंने सभी लड़कियों को अगवा कर लिया। उन्हें जबरदस्ती एक सुनसान जगह पर ले जाया गया। इस दौरान 2 लड़कियां आरोपियों के चुंगुल से बच निकली। लेकिन बाकी की 3 लड़कियां नहीं बच सकीं। आरोपियों ने उन तीन लड़कियों से सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

एसपी अमन कुमार ने आगे बताया कि फरार हुई दोनों लड़कियों ने अपने घर जाकर इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद तीनों पीड़ित लड़कियों के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की उम्र 12-16 साल बताई जा रही है। जबकि आरोपियों की उम्र 12-17 साल के बीच हैं।

पॉक्सो के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

एसपी अमन कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार को थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद सामने आई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की। टीम ने सभी 18 आरोपियों को पकड़ लिया है।

झारखंड पुलिस ने बताया कि पीड़ितों का मेडिकल जांच कराया गया है। इसके अलावा सभी आरोपी नाबालिग थे। इसलिए उन्हें किशोर सुधार गृह (Juvenile Home) भेज दिया गया है।

Leave a comment