श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की अनुमति मिली।

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की अनुमति मिली।

मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। बताया जा रहा है कि दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट ने श्रीदेवी की मौत के मामले में कानूनी प्रक्रियाओं को लगभग पूरा कर लिया है।
इतना ही नहीं, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाने की अनुमति भी मिल गई है। कभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। पब्लिक प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट इस मामले में जल्द ही अपनी रिपोर्ट जारी करने वाला है। इस संबंध में एक चीज स्पष्ट है कि अबतक फाइनल क्लियरंस लेटर परिजनों को नहीं मिला है और संभावना है कि जल्द ही मिल जाएगा।
 
मीडिया को मिली सूचना के मुताबिक पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की सोमवार से ही चल ही कानूनी प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर भी दुबई जा रहे हैं। अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे हैं। श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। सूत्रों के हवाले से बताया है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अब भारत ला पाना मुमकिन हो पाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक अब श्रीदेवी के शव को जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फरेंसिक एविडेंस से निकालकर लेपन के लिए ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में एक घंटे के आसपास का समय लग सकता है। 

Leave a comment