Search KhabarFast

Press ESC to close

टीम इंडिया की जीत पर इनाम की बारिश, BCCI देगा 131 करोड़ रुपये

टीम इंडिया की जीत पर इनाम की बारिश, BCCI देगा 131 करोड़ रुपये

ICC Men's T20 World Cup 2026टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने करोड़ों रुपये की बारिश की है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर इस बात की घोषणा की है।

इस शानदार जीत के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट के लिए यह गर्व का पल है। हमें उम्मीद है कि टीम इंडिया आगे भी ऐसे शानदार प्रदर्शन करती रहेगी। बता दें कि टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने जितनी राशि का ऐलान किया है वो खिलाडियों के साथ-साथ  सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स को भी दी जाएगी।

फाइनल में मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दी थी मात

आपको बता दें कि 8 मार्च को अहमदाबाद के आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया। साथ ही अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। साथ ही लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन चकी है।  

इस बार दी गई ज्यादा राशि  

बीसीसीआई ने पिछले बार से ज्यादा पैसे देने का ऐलान किया है। पिछली बार बोर्ड ने टीम इंडिया की जीत पर 125 करोड़ रुपये इनामी राशि दी थी। इस बार 131 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। जो पिछली बार से  6 करोड़ रुपये ज्यादा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उम्र में गड़बड़ी का आरोप, बंगाल के अंडर-19 के इस खिलाड़ी पर BCCI की बड़ी कार्रवाई; 2 साल का लगा बैन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। रोहित पर अपनी उम्र से जुड़ी जानकारी गलत तरीके से देने का आरोप है।

BCCI का बड़ा ऐलान, पहली बार जापान के खिलाफ टी20I खेलने उतरेगी भारतीय टीम; इस दिन होगा मुकाबला

India vs Japan T20I:बीसीसीआई ने शुक्रवार 4 सितंबर को एक बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई ने कहा कि एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले भारतीय मेंस क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलेगी।

टी20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास! दसुन शनाका ने तोड़ा आंद्र रसेल और हेटमायर का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Dashun Shanaka T20 Record: क्रिकेट के मैदान पर नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। इस वक्त सीपीएल यानी कैरैबियन प्रीमियर लीग खेली जा रही है। इस मैच में श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका का ताबड़तोड़ अंदाज देखने को मिला है। दासुन शनाका ने कारयन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast