Search KhabarFast

Press ESC to close

सूर्यकुमार यादव ने एबी डिविलियर्स से लगाई मदद की गुहार, बोले – AB, मुझसे संपर्क करें!

सूर्यकुमार यादव ने एबी डिविलियर्स से लगाई मदद की गुहार, बोले – AB, मुझसे संपर्क करें!

Surya Kumar Yadav:भारतीय टी20टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार खुलकर स्वीकार किया है कि वह वनडे और टी20 क्रिकेट के बीच सही तालमेल नहीं बिठा पाए। यही कारण रहा कि शानदार टी20फॉर्म के बावजूद उन्हें वनडे टीम से बाहर होना पड़ा। सूर्या ने कहा कि उन्होंने वनडे में भी टी20जैसा आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की, जो उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। अब वह दोबारा इस फॉर्मेट में वापसी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से मदद मांगी है।

एबी, मुझसे संपर्क करें!’ – सूर्या की दिल से अपील

एक इंटरव्यू में सूर्या ने कहा, “मैंने कभी एबी डिविलियर्स से लंबी बातचीत नहीं की, लेकिन अगर मौका मिला तो सबसे पहले यही पूछूंगा कि उन्होंने दोनों फॉर्मेट में बैलेंस कैसे बनाया? मैंने वनडे को टी20जैसा खेलने की गलती की। अब समझ आया है कि दोनों फॉर्मेट बिल्कुल अलग हैं। एबी, अगर आप यह सुन रहे हैं, तो मुझसे जरूर संपर्क करें। आने वाले तीन-चार साल मेरे करियर के लिए बेहद अहम हैं, और मैं वनडे क्रिकेट में वापसी करना चाहता हूं।”

सूर्यकुमार यादव ने 2021में वनडे डेब्यू किया था, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। 2023वर्ल्ड कप फाइनल (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया) में उन्होंने आखिरी बार वनडे खेला था। उसके बाद से वह सिर्फ टी20फॉर्मेट में ही नजर आए हैं। वनडे में सूर्या कई बार शुरुआती गेंदों पर आउट हुए और कई पारियों में खाता भी नहीं खोल सके। टी20में उनकी 360-डिग्री बल्लेबाजी ने उन्हें विश्व क्रिकेट का सितारा बनाया, लेकिन वनडे में वही स्टाइल उनके लिए उलटा पड़ गया।

डिविलियर्स से सीखकर नई शुरुआत की तैयारी

सूर्या का मानना है कि अगर उन्हें एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी का मार्गदर्शन मिला, तो वह वनडे फॉर्मेट में फिर से चमक सकते हैं। डिविलियर्स तीनों फॉर्मेट में सफल रहे हैं और उनका अनुभव सूर्या के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या सूर्या की यह अपील दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज तक पहुंचती है और क्या आने वाले समय में भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप में “वनडे सूर्या” की नई चमक देखने को मिलती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जिसमें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली और दमदार जीत थी।

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

ICC रैंकिंग में जो रूट फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, मैट हेनरी ने बुमराह की बराबरी की

ओवल में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast