Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20I में इन्द्र देव ने डाला खलल, भारत ने सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20I में इन्द्र देव ने डाला खलल, भारत ने सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

IND VS AUS T20i:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (8नवंबर) को ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला गया, लेकिन भारी बारिश और बिजली की चमक ने मैच को बीच में ही रोक दिया। मैच शुरू होने के बाद भारतीय टीम ने 4.5ओवर में बिना विकेट खोए 52रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण खेल आगे नहीं बढ़ पाया और मुकाबला बेनतीजा (No Result) घोषित कर दिया गया। इस परिणाम के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20सीरीज 2-1से अपने नाम कर ली।

गाबा में गिल-अभिषेक की तेज शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पहले ही चार ओवरों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। अभिषेक शर्मा ने नाबाद 29 रन (15गेंद, 4 चौके) बनाए, जबकि शुभमन गिल 23 रन (12 गेंद, 3 चौके) बनाकर क्रीज पर थे। हालांकि, जैसे ही भारतीय टीम तेजी से रन बना रही थी, बारिश ने पूरे मैच का मजा खराब कर दिया।

भारत का स्कोरकार्ड:

  • भारत 52/0 (4.5ओवर)
  • अभिषेक शर्मा 29* (15गेंद)
  • शुभमन गिल 23* (12गेंद)

इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था — रिंकू सिंह को प्लेइंग XI में शामिल किया गया, जबकि तिलक वर्मा को आराम दिया गया। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड कोस्ट टी20की अपनी विजेता टीम को ही बरकरार रखा।

सीरीज का पूरा हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 37टी20अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 22मैच जीते, ऑस्ट्रेलिया ने 12, जबकि 3मैच बेनतीजा रहे।

  • पहला टी20 (कैनबरा, 29 अक्टूबर): मैच रद्द
  • दूसरा टी20 (मेलबर्न, 31 अक्टूबर): ऑस्ट्रेलिया ने 4विकेट से जीता
  • तीसरा टी20 (होबार्ट, 2 नवंबर): भारत ने 5विकेट से जीत दर्ज की
  • चौथा टी20 (गोल्ड कोस्ट, 6 नवंबर): भारत ने 48रनों से जीत हासिल की
  • पांचवां टी20 (ब्रिस्बेन, 8 नवंबर): मैच रद्द

टीम इंडिया की प्लेइंग-11:शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11:मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, बेन ड्वारशुइस।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक पल देखने को मिला हैं। साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, जिसे ‘बाफ़ाना बाफ़ाना’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इस उपलब्धि के साथ वह नॉकआउट में पहुंचने वाली सातवीं अफ्रीकी टीम बन गई है।

India vs Ireland:15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं मिला मौका

India vs Ireland:  दो टी20 मैचों की सीरीज के पहला मुकाबला आयरलैंड के बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। पहले T20I मैच में भारत ने पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला किया। वहीं 15 साल के शानदार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में उनके बिना ही खेलने का फ़ैसला किया।

Women T20 World Cup: सेमीफाइनल की जंग हो सकती है रोमांचक, इन 3 देशों पर टिकी सबकी नजर

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast