
Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला गुरुवार, 20फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 2:30बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 2बजे होगा।
टीम इंडिया टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी बड़ा उलटफेर करने की काबिलियत रखती है। दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
भारत-बांग्लादेश वनडे रिकॉर्ड,किसका पलड़ा भारी?
वनडे क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश अब तक 41बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें से भारत ने 32मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश सिर्फ 8बार विजयी रहा है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
भारत की टीम वनडे क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाती है। हालांकि, हाल के वर्षों में बांग्लादेश ने अपने खेल में जबरदस्त सुधार किया है और कई बार बड़ी टीमों को चौंकाया भी है। ऐसे में यह मुकाबला भी कांटे का हो सकता है।
चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरी बार भिड़ेंगी दोनों टीमें
चैंपियंस ट्रॉफी के 27सालों के इतिहास में भारत और बांग्लादेश सिर्फ एक बार भिड़े हैं। यह मुकाबला 2017के सेमीफाइनल में हुआ था, जिसमें भारत ने बांग्लादेश को 9विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
उस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264/7रन बनाए थे। जवाब में भारत ने सिर्फ 1विकेट खोकर 265रन बनाकर जीत दर्ज की थी। रोहित शर्मा ने नाबाद 123और विराट कोहली ने नाबाद 96रनों की शानदार पारियां खेली थीं।
क्या इस बार बदल जाएगा इतिहास?
अब 2025की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश फिर आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम संतुलित और अनुभवी नजर आ रही है, लेकिन बांग्लादेश को हल्के में लेना गलत होगा।
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की परीक्षा होगी। वहीं, बांग्लादेश की युवा टीम भी चौंकाने के लिए तैयार होगी। देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश इतिहास बदल पाता है या भारत अपना दबदबा बनाए रखता है।
भारत और बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11
भारत:रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
बांग्लादेश:सौम्या सरकार, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदॉय तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान
Leave a comment