T20 WC के बीच ईशान किशन की शादी पक्की? सामने आया होने वाली दुल्हन का नाम

T20 WC के बीच ईशान किशन की शादी पक्की? सामने आया होने वाली दुल्हन का नाम

Ishan Kishan Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में खूब चर्चा हो रही है। T20विश्व कप 2026में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले के बीच ईशान के दादा अनुराग पांडे ने मीडिया से बातचीत में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि ईशान जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बीच, उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का भी नाम सामने आया है, जिसके साथ वह 7फेरे ले सकते है। ईशान किशन के दादाजी ने साफ कहा कि ईशान जिससे भी शादी करना चाहेंगे, परिवार उसे खुशी-खुशी स्वीकार करेगा।

ईशान किशन के दादाजी ने क्या है?

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने ANI और अन्य मीडिया से बात करते हुए कहा 'ईशान जिससे भी शादी करना चाहेगा, हमें स्वीकार है। उसकी खुशी ही सबसे जरूरी है।' उन्होंने अदिति का नाम लेते हुए बताया कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड हैं। दादाजी ने आगे कहा 'अदिति जयपुर की रहने वाली हैं, मॉडल हैं और मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर रहीं थीं।' उन्होंने ईशान के बड़े भाई का उदाहरण देते हुए कहा कि भाई ने भी अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी और परिवार ने पूरी खुशी से मंजूरी दी थी। अब ईशान के लिए भी यही होगा।

दादाजी ने साफ तौर पर कहा कि ईशान इसी साल शादी कर सकते हैं, लेकिन आखिरी फैसला ईशान का ही होगा। अभी ईशान टी20विश्व कप में टीम इंडिया के लिए फोकस्ड हैं, इसलिए शादी की तारीख या डिटेल्स पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फैंस सोशल मीडिया पर 'ईशान-अदिति' ट्रेंड कर रहे हैं और शादी की तैयारियों की अटकलें लगा रहे हैं।

अदिति हुंडिया कौन हैं?

जानकारी के अनुसार, अदिति हुंडिया जयपुर की एक सफल मॉडल, फैशन इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन हैं। वे Femina Miss India और Miss Diva 2018 जैसी प्रतियोगिताओं में टॉप पर रहीं। उनके पिता जयपुर में कारोबारी हैं, अदिति की अपनी फैशन ब्रांड 'Label Aditi Hundia' है और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। ईशान और अदिति के बीच अफेयर की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं, लेकिन अब ईशान के दादाजी के बयान से यह लगभग पक्का हो गया है कि रिश्ता गंभीर है।

Leave a comment