Search KhabarFast

Press ESC to close

IND VS NAM: T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का बड़ा कारनामा, नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

IND VS NAM: T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का बड़ा कारनामा, नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

IND VS NAM T20 WC 2026: T20विश्व कप 2026में टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मैच में भारत ने सबसे तेज टीम 100रन बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिससे नीदरलैंड्स का 12साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर भारत ने यह उपलब्धि हासिल की और टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारतीय टीम की आक्रामक शुरुआत

मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर गेदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और पावरप्ले में ही जबरदस्त रन बटोरे। ईशान किशन ने मात्र 20गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और छक्कों की बौछार लगा दी। भारत ने महज 6.5ओवर (41गेंदों) में 100रन पूरे कर लिए, जो टी20विश्व कप इतिहास में सबसे तेज टीम सेंचुरी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के नाम था, जिन्होंने 2014में आयरलैंड के खिलाफ सिलहेट में 7ओवर में 100रन बनाए थे। यह रिकॉर्ड 12साल तक कायम रहा।

भारत ने निर्धारित 20ओवर में 209/9का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने 24गेंदों में 61रन बनाए, जिसमें कई बड़े छक्के शामिल थे। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 63रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

कैसा रहा नामीबिया का प्रदर्शन?

लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 18.2ओवर में 116रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 3/7, अक्षर पटेल ने 2/20और हार्दिक पांड्या ने 2/21के शानदार प्रदर्शन से मैच को आसान बना दिया। भारत ने नामीबिया को 93रनों से हराया, जो टी20विश्व कप में उनकी रनों से सबसे बड़ी जीतों में से एक है।

इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में दो मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक और +3.050 के शानदार नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गया है। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा है, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे लंबी जीत की लय है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: अब दूसरी टीमों के भरोसे मुंबई! प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार; करना होगा ये काम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की दुर्गति बुरी हुई है। रोहित की कप्तानी में कभी मुंबई पांच बार चैंपियन बनी लेकिन हार्दिक युग में मुंबई का विजय रथ छूट गया है। आईपीएल 2026 में मुबंई टेबल प्वाइंट्स के आखिरी पायदान पर है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें